एक्सप्लोरर

Indore: बारात में डांस करते समय मामूली धक्का मुक्की होने पर युवक की हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार

इंदौर में बारात निकालने के दौरान डांस करते समय हुई मामूली कहासुनी पर दो बरातियों ने एक अन्य बाराती पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में घायल युवक की मौत हो गई है वहीं आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

इंदौर:  मध्य प्रदेश के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान डांस करते समय मामूली सी धक्का मुक्की की बात पर दो बारातियों ने एक अन्य बाराती पर चाकू से वार कर दिए. इस घटना में युवक की मौत हो गई वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए.

क्या है मामला

बता दें कि हत्या की यह वारदात इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके की है. जहां रोशन चौहान नामक दूल्हे की बारात सोमवार रात को निकाली जा रही थी. इस दौरान रोशन के सभी दोस्त डांस करते हुए खुशियां मना रहे थे. लेकिन सोनू यादव और सुमित राठौर के बीच डांस करते वक्त मामूली सी धक्का मुक्की हो गई. जिसके बाद सुमित राठौर और उसके एक साथी ने सोनू यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से चार से ज्यादा वार कर दिए. वहीं लहूलूहान सोनू को उसके अन्य दोस्त तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

इधर मूसाखेड़ी चौधरी पार्क की घटना के बाद पूरे वैवाहिक समारोह में हड़कंप मच गया. बारात खाती मोहल्ला से चौधरी पार्क जा रही थी. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू यादव की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और वो टाइल्स लगाने का काम करता था.

मौके से फरार हुए आरोपी

वही मृतक के साथी दोस्त प्रकाश यादव ने बताया कि दो लोगो ने मिलकर उसके दोस्त सोनू को चाकू मारे जिसके बाद वह उसे फौरन अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुआ. इसी बीच मौका देखकर आरोपी भाग निकले. वही आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार डांस करने के दौरान मामूली बात पर विवाद हत्या में तब्दील हो गया. वही अब आरोपी सुमित राठौर और उसके एक साथी की तलाश की जा रही है. वही मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम इन्दौर के एम.वाय.अस्पताल में कराया गया है.

ये भी पढ़ें

Neemuch News: शादी के बाद पत्नी ने की पढ़ाई करने की मांग तो पति ने दिया तीन तलाक, अब खा रहा जेल की हवा

Indore News: इंदौर में ऑनलाइन IPL सट्टा का भंडाफोड़, आरोपी के पास से 6 मोबाइल, लैपटॉप और नकदी जब्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget