एक्सप्लोरर

MP के रुझानों पर गदगद शिवराज सिंह चौहान, लगाए भारत माता की जय के नारे, किया पूर्ण बहुमत का दावा

MP के रुझानों पर कमलनाथ ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक रुझान नहीं देखे हैं, लेकिन मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच बड़ा दावा किया है. उन्होंने राज्य में बीजेपी सरकार बनने का भरोसा जताया है. सीएम ने लिखा- 'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय' आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं.

समाचार लिखे जाने तक आए रुझानों में बीजेपी 133 कांग्रेस 93 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं. इन रुझानों पर कमलनाथ ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक रुझान नहीं देखे हैं, लेकिन मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है.

मप्र में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू : अधिकारी
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की. एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी.

राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे. अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है.

अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई.

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मतदान प्रतिशत 77.82 
राजन ने कहा कि अगर डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है, जो पिछले चुनाव (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था.

राजन के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच की जाएगी जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से मतों की गिनती शुरू होगी. उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार-वार इसका परिणाम घोषित किया जाएगा और प्रत्येक दौर की गिनती पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती झाबुआ सीट पर होगी, जबकि सबसे कम 12 राउंड कर गिनती दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget