एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: लक्ष्य से ज्यादा हुआ किशोरों का वैक्सीनेशन, सीएम शिवराज ने जताई खुशी

Vaccination: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पहले दिन देश में सबसे ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाने पर खुशी जताई है. राज्य में अब तक 19 फीसदी आबादी को दोनों डोज लग चुकी है.

CM Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य मंत्री परिषद के सदस्य जिलों में भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं उपचार की सुविधाओं का जायजा लें. कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रान वेरिएंट से जनता को बचाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें. इस दौरान सभी जन-प्रतिनिधि खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

वैक्सीनेशन के अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन का डोज लगाकर सभी राज्यों से आगे है. यह वातावरण बनाये रखा जाए. मुख्यमंत्री ने तीन जनवरी को प्रदेश में विद्यार्थियों के हुए वैक्सीनेशन में सागर में सर्वाधिक वैक्सीनेशन पर प्रसन्नता व्यक्त की. सागर में 58 हजार 803 किशोरों को वैक्सीन का डोज लगाया गया. प्रदेश में तीन जनवरी को 10 लाख 32 हजार 996 डोज लगाए गए. यह उपलब्धि लक्ष्य के मुकाबले 86 फीसदी है. सागर में 168 फीसदी, प्रदेश में दूसरे क्रम पर छतरपुर में 168 फीसदी और तीसरे क्रम पर मंदसौर में 133 फीसदी उपलब्धि हासिल की गई है.

आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई अंकुश नहीं रहेगा. संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन हमें करना है. गरीब व्यक्ति को रोजी-रोटी के लिए परेशान नहीं होना पड़े, साथ ही सभी वर्गों की जीविका के काम में कोई संकट खड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विद्यालयों में 50 फीसदी क्षमता से उपस्थिति की व्यवस्था कायम रहेगी.

जिलों में देखें ये व्यवस्थाएं 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्रि-परिषद के सदस्य अपने जिलों में अस्पतालों में बैड, ऑक्सीजन प्लांट, सिटी स्केन और अन्य उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लें. होम आइसोलेशन के लिए आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर्स के संचालन की तैयारी भी देखें. जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आती है उनके घर में यदि स्थान का अभाव है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट रखने की व्यवस्था की जाए.

91.7 फीसदी को लगी दोनों डोज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पड़ोसी प्रदेश महाराष्ट्र में नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा 568 मामले आने से मध्यप्रदेश में पूरी सावधानियों का पालन आवश्यक है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संक्रमण के ग्लोबल ट्रेंड की जानकारी भी प्राप्त की. इसके अनुसार जहां यूएस और यूके में प्रकरण बढ़े हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका में प्रकरण कम होने लगे हैं. प्रेजेंटेशन में बताया गया कि मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य काफी अच्छा हुआ है. वैक्सीन की प्रथम डोज 95.3 फीसदी और दूसरी डोज 91.7 फीसदी लोगों को लग चुके है. किशोरों के वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश सभी प्रदेशों से आगे है.

ये भी पढ़ें-

Kalicharan: कालीचरण को लेकर महाराष्ट्र रवाना हुई पुलिस, आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बढ़ी मुश्किल

MP: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर फिर एक कथावाचक ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज होने पर मांगी माफी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget