एक्सप्लोरर

MP News: लाउडस्पीकर से लेकर अफसरों के तबादले तक, मोहन यादव सरकार ने एक महीने में लिए ये 15 बड़े फैसले

MP News: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव को कमान संभालते लगभग एक महीने बीत गया है. इस दौरान उन्होंने 15 अहम निर्णय लिए हैं. आइए जानते हैं एक महीने के कार्यकाल में उन्होंने कौन-कौन से निर्णय लिए.

Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की है, जबकि 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल बना और 30 दिसंबर को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया. सीएम बने मोहन यादव को एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है. इन एक महीने के कार्यकाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 15 निर्णय लिए हैं. एक महीने के कार्यकाल में प्रदेश सरकार की तरफ से, जो पहला निर्णय लिया गया था वह लाउडस्पीकर और डीजे का अनियंत्रित प्रयोग प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था.

इसी के साथ खुले में मांस, मछली की बिक्री पर प्रतिबंध. हुकुमचंद मिल के 4800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान. तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय 3 हजार प्रति बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए किया. यातायात सुगमता के लिए भोपाल में बीआरटीएस हटाने का निर्णय. श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को प्रति 10 रुपए किलो का अतिरिक्त प्रोत्साहन. दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के विस्तार के लिए 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी.

मोहन सरकार ने लिए इन मुद्दों पर निर्णय

नागरिकों की सुविधा के लिए प्रदेश में संभाग, जिले, तहसील और पुलिस थानों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ की. एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी. उज्जैन-इंदौर और धार जिले में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, वहां तीर्थ स्थलों का विकास होगा. प्रदेश में श्री राम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया. नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी और रानी दुर्गावती की प्रेरणादायी वीरगाथा के विषय को शामिल करने का निर्णय लिया. हर जिले में एक शासकीय महाविद्यालय का पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय के रूप में उन्नयन. 350 करोड़ लागत से 6.67 किमी का इंदौर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर. ग्रीन बॉन्ड जारी कर जुटाए गए 308 करोड़ की राशि से खरगोन जिले के जलूद गांव में ऊर्जा संयंत्र की स्थाना की जाएगी. 

आईएएस और आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला  

सीएम डॉ. मोहन यादव के एक महीने के कार्यकाल की बात करें तो इस दौरान 45 आईएस और 11 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है, जिसमें 9 कलेक्टर, 3 एसपी और 1 संभागायुक्त को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर भोपाल बुलाया. सीएम पद संभालते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ लेने के तीसरे दिन ही छिंदवाड़ा पहुंचे और मंच से कहा कि कलेक्टर साहब ध्यान रखिए पटवारी से गलती हुई तो आप भी कार्रवाई होगी, जबकि गुना बस हादसे में 13 लोगों के मरने के बाद सीएम गुना पहुंचे और आरटीओ को सस्पेंड किया, परिवहन आयुक्त और विभाग के प्रमुख सचिव को हटा दिया. शाजापुर में कलेक्टर के औकात वाला वीडियो वायरल होने के बाद शाजापुर कलेक्टर को भी हटा दिया. इसके बाद एक महिला तहसीलदार के भी तीखे तेवरों के बाद हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: अयोध्या में महाकाल मंदिर का बंटेगा प्रसाद, पांच लाख लड्डू के कंटेनर उज्जैन रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget