एक्सप्लोरर

'सख्ती से निपटा जाएगा...', सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पैनी नजर

Ujjain News: सीएम मोहन यादव ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में ऐसे स्थाई निर्माण किए जाएंगे जो साधु संतों के लिए सुविधाजनक रहेंगे.

MP CM Mohan Yadav Exclusive: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में आने वाले समय में ऐसे स्थाई निर्माण किए जाएंगे, जो साधु संतों के लिए सुविधाजनक रहेंगे और हर बार सिंहस्थ के मेले के पहले तैयारी में बड़े सहायक बनेंगे. इसके अलावा उन्होंने अवैध अतिक्रमण को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने खास बातचीत की. इस दौरान उनसे कई प्रश्नों पर सवाल जवाब भी हुए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जब सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार इतने बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है कि श्रद्धालुओं की संख्या के आगे तैयारी बौनी साबित नहीं होगी. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि आने वाले समय में सिंहस्थ की तैयारी को लेकर बड़े अधिकारियों की मॉनिटरिंग में कई ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे जो आने वाले समय में सिंहस्थ मेले के लिए भी काफी सुविधाजनक रहेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर साधु संतों को स्थाई निर्माण की अनुमति कुछ शर्तों के साथ देने का ऐलान भी किया गया है. सरकार चाहती है कि उज्जैन में पूरे वर्ष तक साधु संतों की स्थाई आश्रम में चहल-पहल बनी रहे. साधु संतों के आश्रम में श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल पाएगी, इसलिए सरकार ने साधु संतों को आश्रम का निर्माण करने की अनुमति देने का फैसला लिया है.

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर बोले सीएम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र की रक्षा करना सरकार का दायित्व है लेकिन गरीबों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जो सिंहस्थ 2019 से स्थाई निर्माण हो चुके हैं, उन्हें वैध करने पर विचार किया जा सकता है. इसका फैसला आने वाले समय में लिया जाएगा. उन्होंने संकेत दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र की कुछ कॉलोनी को आने वाले समय में वैध भी किया जा सकता है लेकिन अब सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण से सख्ती से निपटा जाएगा.

नदी जोड़ो अभियान पर दिया सीएम ने बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चर्चा के दौरान कहा कि नदी जोड़ो अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का सपना है उसे मध्य प्रदेश सरकार पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान से नदी समझौते के बाद अब महाराष्ट्र की बारी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ लगातार चर्चा चल रही है और आने वाले समय में ताप्ती नदी को लेकर भी अनुबंध हस्ताक्षर होने वाला है.

इसे भी पढ़ें: 'भोपाल की फिजा को...', केवल हिंदुओं से ही काम कराने की अपील वाले पोस्टर पर विवाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget