एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, लाल कृष्ण आडवाणी की किताब का जिक्र कर किया बड़ा दावा

Madhya Pradesh Elections 2023: शहडोल की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी की किताब का जिक्र कर विपक्षियों पर हमला बोला.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा की. शहडोल स्थित ब्यौहारी में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान राहुल ने लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र किया. राहुल ने कहा-आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा था किBJP-RSS की असली प्रयोगशाला गुजरात में नहीं, मध्य प्रदेश में है.

राहुल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा 'BJP-RSS की इस प्रयोगशाला में...  मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है. महाकाल लोक में शिव जी से चोरी की जाती है., बच्चों के मिड-डे मील से चोरी की जाती है.व्यापम घोटाला होता है, MBBS की सीट बेची जाती है.पटवारी बनने के लिए 15 लाख की रिश्वत देनी पड़ती है.हर रोज 3 किसान खुदकुशी करते हैं. किसानों को गोली मारी जाती है.भोपाल में एक लड़की का रेप होता है और उसे बचाने की कोशिश में भाई की पुलिस के सामने हत्या कर दी जाती है.BJP का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब करता है.'

राहुल ने आदिवासी और वनवासी में समझाया फर्क
राहुल ने कहा- आदिवासी और वनवासी में क्या फर्क है? - हम आपको आदिवासी कहते हैं.  आदिवासी शब्द का मतलब- हिंदुस्तान के वासी जो देश में पहले आए थे, जो इस ज़मीन के असली मालिक हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान की जमीन, जल, जंगल पर आदिवासियों का सबसे पहला हक बनता है.  - BJP आपको वनवासी कहती है. जिसका मतलब है- आपका इस जमीन पर हक नहीं है. आप तो जंगल में रहते हैं. 

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP कार्यकर्ताओं से कह दिया कुछ ऐसा, कांग्रेस बोली- 'उनके दिल की बात आ गई जुबान पर'

कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती- राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''आज आदिवासियों को क्या अधिकार देना चाहिए...ओबीसी और एसटी वर्ग को क्या हिस्सा देना चाहिए...देश के सामने ये सवाल है और इसीलिए हम जाति जनगणना की बात हो रही है.हम इसे कराएंगे.''

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती. हम PESA कानून लाए, वन अधिकार कानून लेकर आए. हमने कानून बनाया था कि- अगर किसी उद्योगपति को आदिवासी की जमीन चाहिए, तो उसे ग्राम सभा के सामने हाथ जोड़कर जमीन मांगनी होगी. लेकिन BJP ने इस PESA कानून को रद्द कर दिया. BJP सरकार ने आपको डरा-धमकाकर, हिंसा के बल पर आपसे आपकी जमीन छीन ली. मैं आपको गारंटी देता हूं- जो आपका हक है, हम उसे आपको जरूर लौटाएंगे.

सभा को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में कृषि व्यवस्था, भर्ती व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, उद्योग व्यवस्था, अर्थव्यवस्था... सब चौपट है. आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है. इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के भविष्य का फैसला होना है और मध्य प्रदेश का भविष्य आपके हाथों में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget