एक्सप्लोरर

MP Election 2023: ग्वालियर में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं से बीमा एजेंट की तरह काम करने को कहा

Madhya Pradesh Election 2023 News: अमित शाह का जोर बूथ मैनेजमेंट पर था. उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को बीमा एजेंट की तरह काम करना चाहिए. मतदाताओं को बार-बार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाल चुके हैं. सूबे में शाह के लगातार हो रहे दौरे और संगठन में कसावट की उनकी कवायद को इसी रूप में देखा जा रहा है. ग्वालियर में रविवार (20 अगस्त) को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जहां एक ओर उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को इमोशनल डोज दिया,वहीं उसके बाद संगठन के स्थानीय जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे की बैठक में सीधा कह दिया कि ऐसी वर्किंग से चुनाव नहीं जीता जा सकता है. 

अमित शाह ने क्या निर्देश दिए हैं

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर-चंबल के राजनीतिक हालात और जमीनी हकीकत का पूरा फीडबैक लेकर आए थे. होटल आदित्य में बंद कमरे बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की वर्किंग ऐसी ही रही तो संभाग जीतना मुश्किल होगा. बताया जा रहा है कि उन्होंने जिला अध्यक्षों से मतदान केंद्र के विषय में जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्हें जो जानकारी मिली उससे वे बेहद नाराज हुए. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सबसे ज्यादा जोर बूथ मैनेजमेंट पर था. उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को बीमा एजेंट की तरह काम करना चाहिए.उन्हें मतदाताओं तक बार-बार जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताना चाहिए.चुनाव बूथ मैनेजमेंट से ही जीते जाते हैं. 

अमित शाह की चिंता क्या है 

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली कहते हैं कि शाह के ग्वालियर दौरे को मुख्यतः पांच बिंदुओं से समझा जा सकता है. 

  1. केंद्रीय गृहमंत्री ने इशारों-इशारों में माना की ग्वालियर-चंबल में पार्टी के लिए मुश्किलें हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह प्रचारित रही है कि वह चुनाव जीतने वाली है.अब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस के इस प्रचार का जवाब दें. 
  2. गोपनीय बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह में यह इशारा भी किया कि कार्यकर्ताओं में व्यक्तियों से नाराजगी है, लेकिन पार्टी और सरकार से कोई नाराजगी नहीं है.इसलिए पार्टी का हित ऊपर रखकर काम करें. 
  3. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि योजनाओं से चुनाव नहीं जीता जाता है, बल्कि योजनाओं के बारे में बताकर चुनाव जीत सकते हैं.संगठन के लोगों को जनता के बीच बार-बार जाकर योजनाओं के बारे में बताना होगा. 
  4. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पन्ना प्रमुख बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते वे काम के मामले में बेहद पीछे हैं, लेकिन उनका बूथ मैनेजमेंट स्ट्रांग है. इसलिए चुनाव जीत जाते हैं.शाह ने कहा कि पन्ना प्रमुख को बीमा एजेंट की तरह काम करना चाहिए.मतदाताओं तक अपनी बात रखने बार-बार जाना चाहिए और उसके फीडबैक से संगठन को हमेशा अवगत कराते रहना चाहिए. 
  5. केंद्रीय मंत्री अमित शाह के चुनिंदा लोगों के साथ होटल में अलग से बैठक लेने की बड़ी वजह ग्वालियर-चंबल में संगठन का कमजोर होना माना जा रहा है.शाह ने नाराजगी जताते हुए यह तक कह दिया कि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलाध्यक्षों के वर्तमान कामकाज को देखते हुए चुनाव जीतना मुश्किल है.

ये भी पढें

MP Election 2023: भोपाल से शुरू हुआ पोस्टर वार पहुंचा इछावर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget