एक्सप्लोरर

MP Election 2023: भोपाल से शुरू हुआ पोस्टर वार पहुंचा इछावर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए की यह मांग

Madhya Pradesh Election 2023 News: इछावर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी 1985 से करण सिंह वर्मा पर विश्वास जताती आ रही है. करण सिंह वर्मा पहली बार 1985 में विधायक चुने गए थे. वो केवल 2-13 में ही हारे थे.

Madhya Pradesh Elections 2023: अब तक तो प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजनीति में पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ था. वहां कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगा रही थी और बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे.अभी तीन दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान के फोटो सहित पोस्टर लगाए गए हैं. लेकिन अब यह पोस्टर वॉर प्रदेश के जिलों तक भी पहुंचने लगा है. एक दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा सीट पर विधायक करण सिंह वर्मा को बदलने के पोस्टर लगाए गए हैं. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विधायक समर्थकों ने रात के समय इन पोस्टरों को फाड़ दिए. 

करण सिंह वर्मा का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि इछावर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी 1985 से करण सिंह वर्मा पर विश्वास जताती आ रही है. करण सिंह वर्मा पहली बार 1985 में विधायक चुने गए थे. इसके बाद वे 1990, 1993, 1998, 2003, 2008 में भी विधायक चुने गए.विधायक करण सिंह वर्मा की इस जीत का क्रम साल 2013 में टूटा. उन्हें कांग्रेस के युवा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह पटेल ने हरा दिया.बीजेपी ने फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में करण सिंह वर्मा पर ही विश्वास जताया और करण सिंह वर्मा चुनाव जीत गए.इस तरह इछावर विधानसभा में करण सिंह वर्मा सात बार विधायक चुने गए. 

नहीं उभर सके दूसरे नेता
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार एक ही व्यक्ति पर विश्वास जताने का खमियाजा पार्टी को यह हुआ कि इछावर विधानसभा में कोई बड़ा चेहरा भारतीय जनता पार्टी की ओर से उभरकर सामने नहीं आ सका. नतीजतन संगठन के पदों पर इछावर विधानसभा से अब तक कोई भी नेता सीनियर विंग में जिलाध्यक्ष या भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नहीं पहुंच सका है. 

बीजेपी में आपसी खींचतान
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इछावर विधानसभा क्षेत्र में बीते 38 साल से एक ही चेहरे पर विश्वास जताने की वजह से अब पार्टी की अंदरुनी कलह उभरकर सामने आने लगी है.बीते दिना इछावर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के सामने भी विधानसभा प्रत्याशी बदलने के नारे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए थे. इसके बाद अब पोस्टर लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे की सागर में जनसभा आज, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की लड़ाई में कहां खड़ी है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget