एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कितने अमीर हैं शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले एक्टर विक्रम मस्ताल? जानें उनकी चल-अचल सपंत्ति

MP Election 2023 News: कांग्रेस ने इस बार सीएम शिवराज के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर विक्रम मस्ताल को अपना उम्मीदवार बनाया है. चुनावी नामांकन के दौरान उनके सपंत्ति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

MP Election Candidate Net Worth: सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से अब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है. इस सीट से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनमें मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शर्मा मस्तान के बीच होने की पूरी संभावना है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं, वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंदी विक्रम शर्मा मस्तान का मोबाइल भी लोन पर है. 

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस ने हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार विक्रम शर्मा मस्तान को मैदान में उतारा है. विक्रम शर्मा मस्तान ने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके ऊपर मोबाइल के अलावा वाहन का भी लाखों रुपये का लोन है. विक्रम मस्तान पर लगभग 10 लाख रुपए का लोन है. दूसरी तरफ उनके पास लगभग 48 हजार की नगदी हाथ में है, इतनी ही नगदी उनकी पत्नी के पास भी है. विक्रम शर्मा और उनकी पत्नी के पास यदि चल संपत्ति की बात की जाए तो वह 31 लाख रुपए के आस पास है. 

विक्रम मस्तान के पास इतनी है अचल संपत्ति
कांग्रेस उम्मीदवार और फिल्म एक्टर विक्रम मस्तान के पास 10 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 21 लाख रुपए की चल संपत्ति बताई गई है. इसी प्रकार अचल संपत्ति के बारे में यह विवरण दिया गया है कि विक्रम शर्मा के पास 67 लाख 68 हजार रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 34 लाख 44 हजार से ज्यादा की अचल संपत्ति है. इस प्रकार दोनों के पास मिलकर एक करोड़ के आसपास के कीमत की अचल संपत्ति है.

सीएम की तुलना में विक्रम की आर्थिक स्थिति कमजोर
बुधनी विधानसभा सीट का फैसला तो आम मतदाता करेंगे, मगर एफिडेविट के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना में कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम शर्मा की आर्थिक स्थिति कमजोर है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास जहां एक करोड़ 11 लाख रुपए की चल संपत्ति है, तो वहीं उनकी पत्नी के नाम पर एक करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक कीमत की चल संपत्ति है. इसी प्रकार अचल संपत्ति की बात की जाए तो मुख्यमंत्री के पास 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 4 करोड़ 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत, सीएम के जिले में कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget