एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election: उज्जैन की जगह रतलाम में होगी पीएम मोदी की सभा, अचानक शहर बदलने के पीछे क्या है वजह?

Madhya Pradesh Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रतलाम में 7 नवंबर को आम सभा को संबोधित करेंगे. यह सभा उज्जैन ही नहीं बल्कि इंदौर संभाग के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को उज्जैन संभाग के रतलाम में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे. इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य है कि बीजेपी उज्जैन-इंदौर संभाग की अनुसूचित जनजाति वर्ग की सीटों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ना चाहती है. शायद यह भी एक वजह है, जिसके चलते उज्जैन में होने वाली आमसभा का स्थान परिवर्तन करते हुए रतलाम में आयोजित किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव में धार्मिक नगरी उज्जैन में आमसभा को संबोधित किया था, उस समय पीएम मोदी की आमसभा से बीजेपी की लहर चारों तरफ फैल गई थी. इसका परिणाम यह सामने आया कि उज्जैन संभाग की 29 विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट सुवासरा की तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने जीत दर्ज कराते हुए खाता खोला था. शेष सभी 28 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया था. इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन संभाग में आमसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं.

क्यों उज्जैन की जगह रतलाम में शिफ्ट की सभा?

प्रधानमंत्री मोदी की उज्जैन में 7 नवंबर को आमसभा प्रस्तावित थी. इसके लिए कार्तिक मेला ग्राउंड और नानाखेड़ा स्टेडियम का चयन भी कर लिया गया था. हालांकि बाद में आमसभा को उज्जैन की जगह परिवर्तित करते हुए रतलाम में आयोजित किया जा रहा है. इसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. उज्जैन-इंदौर संभाग की 66 विधानसभा सीटों में से 22 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. रतलाम अनुसूचित जनजाति की सीटों के बीच का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. रतलाम जिले में अनुसूचित जनजाति की सीट आरक्षित हैं. इसके अलावा रतलाम जिले से लगे धार जिले में भी अनुसूचित जनजाति की सीट आरक्षित हैं. इस बार अनुसूचित जनजाति की सीटों पर कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी भी अपनी नजर जमाए हुए हैं. इसी समीकरण के चलते शायद बीजेपी रतलाम में पीएम मोदी की सभा कर रही है. 

प्रधानमंत्री की सभा से पूरे संभाग में होगा फायदा?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक पहले आमसभा को उज्जैन में कराए जाने पर पार्टी ने विचार किया था. बाद में आमसभा को रतलाम जिले में आयोजित करने का फैसला किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिनकी आमसभा से उज्जैन संभाग और आस-पास के जिलों में पार्टी को लाभ पहुंचने की संभावना है. अनुसूचित जनजाति ही नहीं बल्कि सामान्य पिछड़ा और अनुसूचित जाति वर्ग भी बीजेपी के साथ है. 

मालवांचल को अब बीजेपी पर भरोसा नहीं- कांग्रेस

उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी के मुताबिक मालवांचल बीजेपी का पहले गढ़ था, लेकिन झूठे वादों की वजह से अब ये बीजेपी के हाथों से फिसल कर कांग्रेस के हाथों में आ चुका है. प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा से उन मतदाताओं को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जिनके वादे सरकार ने पूरे नहीं किए हैं. मध्य प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है. बीजेपी को जनता ने वादा पूरा करने के लिए लंबा वक्त दिया, लेकिन मतदाताओं को केवल निराशा हाथ लगी. अब वोट मांगने के लिए बीजेपी के पास कोई वजह नहीं बची है. 

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले- 'मुझे लगता है कि उन्हें खुद पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
धार: विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर CM ने जताया दुख, 4 लाख की मदद का ऐलान
धार: विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर CM ने जताया दुख, 4 लाख की मदद का ऐलान

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget