एक्सप्लोरर

MP News: बागेश्वर धाम से 4 महीने में 21 लोग लापता, गायब होने वालों में 2 नाबालिग लड़की भी शामिल

Bageshwar Dham: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लापता लोगों को खोजने के लिए परिजन दर- दर ठोकरें खा रहे है. छतरपुर जिले की पुलिस ने दावा कि लापता हुए लोगों में से 9 लोगों को खोजने में सफलता मिली है.

Bageshwar Dham News: अगर आप मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham ) जाने का मन बना रहे हैं तो, सोच समझकर ही बागेश्वर धाम जाएं. क्योंकि महज चार महीने में ही बागेश्वर धाम से 21 लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो चुके हैं. पुलिस भी लापता लोगों की खोजबीन नहीं कर सकी है और न ही बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) इन लापता लोगों की अर्जी सुन सके हैं.

बता दें छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाता है. दिव्य दरबार में अपनी परेशानियों को बताने और समाधान पाने के चक्कर में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
 
चार महीने में 21 लोग हो चुके हैं लापता

बागेश्वर धाम से जनवरी महीने से लेकर अब तक 21 लोग लापता हो चुके हैं. परिजन लापता लोगों की तलाश में पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे हैं तो वहीं कई लोग लापता सगा संबंधियों को खोजने के लिए धाम पर कई दिनों तक टिके रहते हैं, हालांकि अधिकतर लापता लोगों को खोजने में निराशा ही हाथ लगी है. लापता लोगों को न ही परिजनों को खोजने में सफलता मिल रही है और न हीं पुलिस को इन लापता लोगों के संबंध में कोई सुराग मिल पाया है. 

लापता में दो नाबालिग सहित पांच महिलाएं भी हैं शामिल

खास बात यह है कि बागेश्वर धाम से लापता हुए 21 लोगों में दो नाबलिग युवतियां हैं. जिनमें एक की उम्र महज 15 साल है, जबकि दूसरी नाबालिग की उम्र 14 साल है. इसी तरह एक 38 वर्षीय, एक 22 वर्षीय और एक 48 वर्षीय महिला भी लापता लोगों में शामिल हैं. इसके अतिरिक्त यहां से दो युवा भी लापता है जिनकी उम्र 35 और 25 साल की है. 

पुलिस का दावा, नौ लापता लोगों को ढ़ूंढा

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार बागेश्वर धाम से गायब 21 लोगों में से अब तक नौ लोगों का पता लगाया जा चुका है, जबकि शेष 12 लापता तक लोगों तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: MP News: चुनावी साल में शिवराज सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 76 लाख किसानों को ऐसे होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget