एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इंदौर में BJP को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया प्लान, लोकसभा चुनाव को लेकर दी नसीहत

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता घमंड में चूर होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस का अबतक न तो प्रत्याशी तय हुआ और ना ही किसी नाम की घोषणा हो सकी है. हालांकि, इंदौर से अक्षय कांति बम का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है. उधर, इसी के उलट बीजेपी ने इंदौर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और लोकसभा चुनाव के कार्यालय का सीएम मोहन यादव से उद्घाटन भी करवा दिया. कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने लंबे समय बाद एक बयान जारी करते हुए चुनाव की रणनीति का खुलासा किया.

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने कहा है कि इंदौर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दमदारी से चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की बड़ी फौज है.

बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर- कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं. घमंड और अभिमान में वो अनर्गल बयान दे रहे हैं. बीजेपी मुगालते में है और काग्रेस पार्टी के पास जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की बड़ी फ़ौज है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत की मुंगेरीलाल के सपने देख रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें दो सीट पर लाकर भी खड़ा कर चुकी है. इंदौर शहर कांग्रेस ने 'एक नेता पांच बूथ' का नारा दिया है. जहां हर एक नेता पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाने में अपना योगदान देंगे.

बीजेपी ने एक भी वादे पूरे नहीं किए- कांग्रेस

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इंदौर शहर का कांग्रेस का कार्यकर्ता बहुत उत्साह में है और वह अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति समझकर कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने में अपना सहयोग देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता घमंड में चूर होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. लेकिन हकीकत तो यह है कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने जो भी वादे किए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि काला धन लाने की बात हो, बेरोजगारी की बात हो, किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, मजदूर की बात हो, व्यापारियों की बात हो, आज महंगाई चरम सीमा पर है. कुल मिलाकर बीजेपी नेता धर्म संप्रदायों में भेदभाव करके चुनाव जीतने का सपना देख रही है.

ये भी पढ़ें:

Bhojshala: भोजशाला सर्वे को लेकर दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- 'इनके पास सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ही मुद्दा'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget