एक्सप्लोरर

Bhojshala: भोजशाला सर्वे को लेकर दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- 'इनके पास सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ही मुद्दा'

Bhojshala Survey: आज रमजान महीने का दूसरा शुक्रवार है. सर्वे के दौरान जुमे की नमाज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी. जुमे की नमाज के लिए लोगों को भोजशाला में प्रवेश दिया जाएगा.

Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर (Indore) बेंच के आदेश पर धार (Dhar) स्थित भोजशाला (Bhojshala) का वैज्ञानिक सर्वे आज (22 मार्च) से शुरू हो गया है. दिल्ली (Delhi) और भोपाल (Bhopal) से आई अफसरों की टीम सुबह 6 बजे भोजशाला पहुंची. टीम ने भवन का निरीक्षण किया. सर्वे में काफी सतर्कता बरती जा रही है.

इस दौरान सभी के फोन बाहर ही रखवा लिए गए हैं, जबकि 60 कैमरों से निगरानी की जा रही है. वहीं अब इस सर्वे को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'चुनाव के पहले इनका सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ही मुद्दा होता है. क्या इनको यही समय मिला ये सब करने के लिए.'

कब तक होगा सर्वे?
बता दें सर्वे के पहले चरण का काम दोपहर 12 तक किया जाएगा. खास बात यह है कि आज शुक्रवार है, ऐसे में नमाज के दौरान सर्वे काम नहीं होगा. बता दें गुरुवार की रात को दिल्ली और भोपाल से एएसआई की 15 सदस्यीय टीम धार पहुंच गई थी. भोजशाला में सर्वे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भोजशाला में एएसपी डॉ. इंद्रजत बाकलवार, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. शहर की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों पर भी पुलिस तैनात की गई है. शहर में 25 चौराहों पर पुलिस के फिक्स पाइंट बनाए गए हैं.

नमाज पढ़ने के लिए लोगों को मिलेगी एंट्री
खास बात यह है कि आज रमजान महीने का दूसरा शुक्रवार है. सर्वे के दौरान जुमे की नमाज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी. जुमे की नमाज के लिए लोगों को भोजशाला में प्रवेश दिया जाएगा. इस दौरान दोपहर 12 से ही सर्वे काम रोक दिया जाएगा, जो शाम चार बजे से फिर शुरू होगा. हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार एएसआई सर्वे में जीपीआर और जीपीएस तकनीक का उपयोग होगा. सर्वे टीम में पांच एक्सपर्ट भी शामिल हैं. जीपीआर (ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार) यह तकनीक जमीन के भीतर छिपी चीजों की रचना की जानकारी का पता लगाती है. 

वहीं जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) तकनीक बिल्डिंग की उम्र का पता लगाएगी. इसके साथ ही जीपीआर में कार्बन डेटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल भी किया जाएगा. सर्वे टीम में पांच एक्सपर्ट के साथ 15 सदस्य टीम के मौजूद है. हिंदू पक्ष से सर्वे टीम के साथ गोपाल शर्मा, आशीष गोयल अंदर मौजूद हैं, लेकिन मुस्लिम समुदाय के पक्ष से कोई भी नहीं है.

MP Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले पूर्व CM शिवराज ने किया लोकल ट्रेन में सफर, बोले- 'मेहनत तो करनी पड़ती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget