एक्सप्लोरर

Cyber Crime: थोड़ी सी लापरवाही से आपका मोबाइल हो सकता है हैक, लग सकती है लाखों की चपत, ऐसे करें बचाव

Cyber Crime in india: कमलनाथ के मोबाइल नंबर से छद्म कॉल करने का मामला सामने आने के बाद अब लोगों में भी मोबाइल हैकिंग को लेकर डर सताने लग गया है. साइबर अपराध के जानकार दे रहे हैं यह सलाह.

Cyber Crime News in Madhya Pradesh: हाईटेक टेक्नोलॉजी का उपयोग केवल सुरक्षा एजेंसी ही नहीं बल्कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी वारदात को अंजाम देने के लिए खूब कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. थोड़ी सी लापरवाही उन्हें साइबर ठगी का शिकार बना सकती है. 

उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के गिरोह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मोबाइल नंबर से छद्म काल कर कांग्रेस के नेताओं से लाखों रुपये की राशि मांगी. इस दौरान यह दावा किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया था. हालांकि इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए कुछ एप्लीकेशन भी बाजार में आ चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर प्रतीक यादव के मुताबिक वर्तमान समय में कुछ एप्लीकेशन के जरिए छाद्म काल भी किया जा सकता है, जिसके पास कॉल पहुंचती है, उसे स्क्रीन पर जो नंबर दिखाई देता है वह फर्जी होता है. इसी टेक्नोलॉजी के जरिए किसी भी वीआईपी नंबर को छद्म काल के जरिए दूसरे मोबाइल की स्क्रीन पर पहुंचाया जा सकता है. 

ऐसे बच सकते हैं साइबर क्रिमिनल से

धार के एसपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक यदि कोई भी व्यक्ति फ्रॉड से बचना चाहता है तो उसे कभी भी बीना विश्वसनीय एप्लीकेशन को डाउनलोड नहीं करना चाहिए. इसके अलावा अनट्रस्टेड लिंक पर भी क्लिक नहीं करना चाहिए. पुलिस कप्तान के मुताबिक वेब ब्राउजर का उपयोग करते समय भी विश्वसनीय वेबसाइट पर ही जाना चाहिए.यदि अनट्रस्टेड लिंक पर क्लिक हो जाता है तो मोबाइल हैक कर हैकर पूरी जानकारी हासिल कर लेता है. अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में भी नहीं देना चाहिए. हमेशा मोबाइल में लॉक लगे रहना चाहिए.

विदेशी सर्वर का करते हैं उपयोग 

साइबर क्राइम करने के लिए अपराधी विदेशी सर्वर का उपयोग करते हैं.इसके जरिए कॉल कुछ एप्लीकेशन के माध्यम से विदेशी सर्वर से होते हुए फिर भारत आती है.ऐसे में अपराधी को पकड़ना काफी मुश्किल होता है. यही वजह है कि साइबर क्राइम के मामले पिछले कुछ समय में काफी बढ़े हैं. इनसे लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि थोड़ी सी लापरवाही हो जाती है तो साइबर क्राइम करने वाले अपराधी खाते से लाखों रुपये निकाल लेते हैं.

ये भी पढ़ें

Indore: इंदौर के पर्यटक स्थलों पर बढ़ी भीड़, अगर आप भी जा रहे हैं रहें सावधान, एक महीने में दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget