एक्सप्लोरर

Ladli Bahana Yojana: लाडली बहना योजना में दलाली पड़ेगी महंगी, CM शिवराज की दो टूक, जानें आवेदन की तारीख

Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की तारीखों का एलान हो चुका है. महिलाओं से मुख्यमंत्री ने दलालों के झांसे में नहीं आने की अपील की है.

MP Ladli Bahana Yojana Registration Date: लाडली बहना योजना में दलाली करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिचौलियों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने दो टूक कहा है कि मामला सामने आने के बाद आरोपियों को हथकड़ी डालकर जेल भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं से भी सजग और जागरूक रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि महिलाएं दलालों के झांसे में ना आएं. लाडली बहना योजना पूरी तरह पारदर्शी है. मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की तारीखों का भी एलान कर दिया है. 

मुख्यमंत्री का दलालों को अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लाडली बहना योजना को लागू कर एक बार फिर सत्ता वापसी का रास्ता साफ करने की कोशिश की है. 5 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना औपचारिक शुभारंभ किया. शिवराज सरकार बड़े पैमाने पर महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाने की तैयारी कर रही है. आवेदन भरने के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है.

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरना होगा. 10 जून को लाडली बहना योजना की पहली किस्त 1000 बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आवेदन फॉर्म भरने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया जाएगा.

उन्होंने अपील की है कि कोई भी महिला आवेदन फॉर्म भरने में जल्दबाजी ना करे. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे. गौरतलब है कि लाडली बहना योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलने जा रहा है.

दलाली करने का अंजाम होगा जेल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दलालों के चक्कर में ना पड़ने की अपील की है. उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दलाली का मामला सामने आने के बाद हथकड़ी पहनाकर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. आपको बता दें कि पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज ने योजना लागू होने से पहले दलालों को कड़ी चेतावनी दे दी है. महिलाओं से कहा गया है कि योजना में दलाली की शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर की जा सकती है. 


Ladli Bahana Yojana: लाडली बहना योजना में दलाली पड़ेगी महंगी, CM शिवराज की दो टूक, जानें आवेदन की तारीख

मंत्री भी भरेंगे बहनों योजना के फॉर्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश बीजेपी के सभी विधायकों और मंत्रियों को भी हिदायत दी है. उन्होंने कहा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 मार्च से शुरू हो रहे आवेदन फॉर्म की मॉनिटरिंग करें. उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि खुद भी शिविर में बैठकर लोगों के आवेदन फॉर्म भरें.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद जंबूरी मैदान भोपाल में पहली आवेदिका कविता बाई का फॉर्म भरा. सीएम की घोषणा के बाद अब विधायक और मंत्री भी लाडली बहना योजना के फॉर्म भरते हुए देखे जा सकेंगे.

MP Election 2023 : चुनाव से पहले एमपी में 'कार्यकर्ता काल'? 'रूठे पिया' की तरह मान-मनौव्वल में जुटीं पार्टियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget