एक्सप्लोरर

Kuno National Park: तो इसलिए हो रही कूनो में चीतों की मौत! चौंकाने वाली वजह आई सामने, विशेषज्ञों ने चेताया

Kuno Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीते सूरज की मौत की वजह कॉलर आईडी मानी जा रही है. मॉनसून में लगातार नमी और घाव सूख नहीं पाने से उसमें कीड़े लग गए थे.

Kuno Cheetah Death: कूनो में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय देश में एक बार फिर चीता बसाने की योजना पर ग्रहण लगता दिख रहा है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीतों की लगातार मौतों ने विशेषज्ञों को भी चिंता में डाल दिया है. अभी तक यहां 8 चीतों की मौत हो चुकी है. चीता स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजेश गोपाल ने कहा कि वेटरनरी डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों मृत चीते की गर्दन पर रेडियो कॉलर के कारण घाव हुआ था.

उन्होंने कहा कि इससे हुए इन्फेक्शन के कारण ही चीते की मौत हुई. इस खबर के बाद पार्क प्रबंधन ज्यादा चिंतित है, क्योंकि 15 जीवित चीतों के गले में भी रेडियो कॉलर लगी है. इन चीतों को भी इन्फेक्शन होने का खतरा बना हुआ है. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को चीते तेजस की त्वचा पर किसी दूसरे जानवर के हमले या आपसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. चीते तेजस और सूरज की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दक्षिण अफ्रीकी एक्सपर्ट से हुई बातचीत के बाद चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अफसर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. उनका मानना है कि दोनों चीता सेप्टीसीमिया के शिकार हुए हैं. 

इस वजह से हो रही चीतों की मौत
यह एक तरह का ब्लड इन्फेक्शन है. इसमें खून में जहर बनने लगता है. कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीते सूरज की मौत की वजह रेडियो कॉलर मानी जा रही है. मॉनसून में लगातार नमी और घाव सूख नहीं पाने से उसमें कीड़े लग गए थे. वहीं केंद्रीय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को भोपाल में कहा ''हम विशेषज्ञों के संपर्क में हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल हैं. हमारी टीम वहां का दौरा करेगी. चीते कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे. मुझे उम्मीद है कि परियोजना सफल होगी." 

कूनो में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय
बता दें कि शुक्रवार शाम को चीता स्टीयरिंग कमेटी की वर्चुअल बैठक भी हुई. इसमें कूनो में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पार्क के 60 किलोमीटर के दायरे के हर गांव में कंट्रोल रूम बनाने की जरूरत बताई गई, ताकि कंट्रोल रूम में गांव का कोई भी आदमी चीतों के संबंध में कोई भी जानकारी दे सके. वहीं शनिवार को पार्क प्रबंधन ने आपात बैठक कर सभी चीतों की मॉनिटरिंग टीम को दूरबीन दी हैं.

साथ ही निर्देश दिए हैं कि इनमें कोई भी इन्फेक्शन दिखे दे तो तत्काल डॉक्टर्स को बताएं. डब्ल्यूआईआई के सदस्यों को अंदर के चीतों के साथ ही बाहर के चीतों पर भी नजर रखने और इस तरह के इन्फेक्शन पर जानकारी देने के लिए कहा गया है. साथ ही तय किया गया है कि सभी चीतों का परीक्षण किया जाए. जिनमें इन्फेक्शन हो, उन्हें इंजेक्शन दें.

MP News: पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने वाले गैंग 3 लोग गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget