एक्सप्लोरर

Khargone News: खरगोन में साधु बनकर लुटेरों ने व्यापारी से लूटी सोने की चेन, पता पूछने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में साधुओं के वेश में लुटेरों ने शहर के व्यापारी से सोने की चेन लूट ली है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

MP Khargone Theft: मध्य प्रदेश में चोरी की एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. चोर लुटेरे हों या ठग अपने तरीके बदलकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही लूट का मामला मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है. जहां साधु बाबा के वेश में एक गिरोह ने शहर के व्यापारी से दो लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली है. आरोप है कि साधु बाबा के वेश में कार में सवार कुछ लोगों ने पहले पता पूछा फिर 2 लाख रुपये की चेन लूट कर फरार हो गए. अब खरगोन पुलिस उस 'नागा बाबा' की टोली की तलाश कर रही है.

खरगोन के नामी करोड़पति व्यापारी नवनीत भंडारी को 'साधु बाबा' की टोली ने झांसा देकर 2 लाख की सोने की चेन लूट ली ही. दरअसल सुबह व्यापारी नवनीत भंडारी अपने घर के पास गाय को चारा खिला रहे थे तभी एक कार वहां आकर रुकी जिसमें कुछ लोग सवार थे. आरोप है कि उसमें एक साधु बाबा के वेश में भी सवार था पहले बाबा ने शातिर तरीके से व्यापारी को पता पूछते पूछते व्यापारी से अंगूठी ली. फिर उसे चूम कर वापस कर दी, फिर सोने की पतली सी चैन ली उसे भी चूम कर वापस लौटाई. फिर 4 तोले की चैन ली और आगे चल कर देने की बात कही, लेकिन गैंग 4 तोले सोने की चेन  लेकर कार से फरार हो गई. 

व्यापारी ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

लुटेरे इतने शातिर थे कि वह कार से बाहर नहीं निकले, हालांकि पूरा घटनाक्रम और लूट में उपयुक्त वाहन सीसीटीवी में कैद हो गया. लूट के बाद व्यापारी नवनीत भंडारी ने पुलिस को शिकायत दर्ज की है. जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा. व्यापारी ने बताया कि आज मां का श्राद्ध था इसलिए वह गाय को चारा खिलाने घर के पास ही गए थे कार में कुछ लोग सवार होकर आए थे.

 4 तोले की सोने की चेन लेकर हुए फरार

व्यापारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि हम तो नागा हैं सब जानते हैं उसने मुझसे पहले अंगूठी मांगी और चूम कर वापस दे दी. फिर एक चैन मांगी और चूम कर उसे भी वापस कर दिया. फिर 4 तोले की चैन लेकर कहा कि आगे आओ तुम्हें देते हैं और फिर गाड़ी लेकर भाग निकले हमने इस बात की शिकायत पुलिस में की है. गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नही लगी थी.

Khargone News: पहली बार खरगोन पहुंचीं PM मोदी की पत्नी जशोदा, वीर दुर्गादास जयंती के कार्यक्रम में हुईं शामिल

 सीसीटीवी से हो रही है चोरों की तलाश

एसडीओपी एम के शुक्ला का कहना है कि शिकायत के बाद सीसीटीवी देखें जा रहे है. हमने विशेष टीम तैयार कर अलग-अलग देशों में भेजी है जिसमें खरगोन के आसपास के जिले भी शामिल है. इसके साथ ही खंडवा जिले में भी सूचना दी गई है हमारी एक टीम खंडवा तरफ हुई रवाना की गई है. चारो ओर पुलिस ने अलर्ट कर नाकेबंदी कर दी है, आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे.

MP Rain: एमपी-राजस्थान के बॉर्डर पर नहीं है पुल, हार्वेस्टर के ट्यूब से उफनती पार्वती नदी पार करने को मजबूर लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget