एक्सप्लोरर

MP News: खरगोन में पीएम आवास पर ही चला दिया बुलडोजर, प्रशासन का दावा- अतिक्रमण करके बनाए थे घर

Khargone News: खारगोन में जिला प्रशासन ने पीएम आवास योजना के अतंर्गत बने एक मकान को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है. इस मामले में पीड़ितों ने निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है.

MP Bulldozer On PM Awas: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में रामनवमी पर हिंसा हुई थी और हिंसा के बाद मध्य प्रदेश सरकार आरोपियों पर बुल्डोजर कार्रवाई कर रही है. कई लोगों के मकान और दुकान तोड़े जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह मकान अतिक्रमण करके बने हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक मकान पर भी कार्रवाई की गई और उसे ढहा दिया गया. खरगोन के खसखसवाड़ी इलाके में जिला प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई.

दस्तावेज के अनुसार बिड़ला मार्ग पर स्थित घर हसीना फाखरू के नाम पर उनके पति की मृत्यु के बाद पंजीकृत किया गया था, जो पीएम आवास योजना के मूल लाभार्थी थे. 60 वर्षीय हसीना फाखरू ने रोते हुए बताया कि, “सोमवार सुबह नगर पालिका कर्मियों की टीम बुल्डोजर लेकर पहुंची. उन्होंने मुझे धक्का दिया और बाहर की दीवार पर ये मिटा दिया जहां लिखा था आवास योजना के तहत घर बनाया गया था और घर को मिनटों में ध्वस्त कर दिया.

2020 में आवास योजना को मिली थी मंजूरी

हसीना और उनके परिवार में कुल 7 लोग शामिल हैं, जिसमें पांच बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. हसीना के 35 वर्षीय बेटे अमजद खान (जो एक मजदूर के रूप में काम करते हैं) ने कहा कि, 2020 तक हम प्लॉट पर एक कच्चे घर में रहते थे. 2020 में जब आवास योजना के तहत मंजूरी मिली तो हमने पक्का घर बनाया. हमें सरकार से ढाई लाख रुपये मिले और मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये और बचा कर रखे थे.


MP News: खरगोन में पीएम आवास पर ही चला दिया बुलडोजर, प्रशासन का दावा- अतिक्रमण करके बनाए थे घर

MP News: मध्य प्रदेश की सरकार को घेरने के चक्कर में खुद घिर गए दिग्विजय सिंह

निशाना बनाकर हुई कार्रवाई- पीड़ित

जमीन की पुष्टि के लिए अमजद ने जो रिकॉर्ड पेश किए उनमें एक संपत्ति कर रसीद, तहसीलदार को एक आवेदन, एक पात्रता हलफनामा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक पत्र है जिसमें सीएम ने उन्हें पीएम आवास योजना का लाभार्थी होने पर बधाई दी है. परिवार के अनुसार हसीना को हिंसा से तीन दिन पहले 7 अप्रैल (गुरुवार) को नोटिस दिया गया था, जिसमें उनसे तीन दिनों के भीतर जमीन के स्वामित्व का विवरण देने या ध्वस्तीकरण का सामना करने के लिए कहा गया था. अमजद ने कहा कि लेकिन इसके बाद हुई हिंसा के बाद हमें निशाना बनाकर यह कार्रवाई कर दी गई.

यह अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान के तहत इलाके में जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए 12 घरों में से एक था. रविवार को हुई झड़प के बाद शहर के चार स्थानों पर कुल 16 घर और 29 दुकानें ध्वस्त की गई. रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि अब तक 95 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी हैं. बीती रात छिटपुट हिंसा के बीच नगर में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी हैं.

MP में ऐसा भी गांव: 41 डिग्री की धूप में रोजाना 1 KM चलने के बाद मिलता है पीने का पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget