एक्सप्लोरर

MP में ऐसा भी गांव: 41 डिग्री की धूप में रोजाना 1 KM चलने के बाद मिलता है पीने का पानी

Water Crisis: सीहोर के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं. इछावर विधानसभा के बिजिशनगर में जान जोखिम में डालकर कुएं की पाल पर महिलाए घंटों खड़े होकर पानी भरती हैं.

Water Crisis in Sehore: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मात्र 50 किलोमीटर दूर पानी की किल्ल्त हो गई है. घर-घर में टंकियां होने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है. रोजमर्रा का काम करने के लिए लोगों को मजबूरन 1 किलोमीटर दूर कुएं से पानी भरने जाना पड़ रहा है. 41 डिग्री तापमान में महिलाएं घूंघट कर बड़े-बड़े बर्तनों को भरकर कुएं से पानी घर ला रही हैं. सीहोर जिले के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं. गांवों में ग्रामीणों के अलावा मवेशियों को भी पानी के लिए भटकते देखा जा सकता है.

जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी लाने की बेबसी

ग्रामीण तपती दोपहर में कई किलोमीटर दूर से पानी भरकर ला रहे हैं. इछावर विधानसभा के बिजिशनगर गांव में जान जोखिम में डालकर कुएं की पाल पर महिलाए घंटों खड़े होकर पानी भरती हैं. आसपास इलाकों में पानी के लगभग सभी प्राकृतिक स्रोत सूख चुके हैं. यहां तक कि कुओं में भी पानी नहीं के बराबर बचा है. बीजेपी विधायक करणसिंह वर्मा के विधानसभा इलाके में ग्रामीण रस्सी के सहारे पाइप से पानी भरने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी के लिए कुआं ही एकमात्र विकल्प है .लेकिन उसके लिए भी एक किमी दूर चलना पड़ता है और बाकी पानी के सारे स्रोत सूख चुके हैं.

कुंए की गहराई ज्यादा होने से महिला- पुरुष कूपों में रस्सी डालकर पानी भरते हैं. बिजिशनगर गांव की सुनीता मेवाडा, रामकुंवर बाई का कहना है दुर्घटना होने का डर रहता है लेकिन पानी की मजबूरी है. सरपंच गुड्डीज्ञान सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत डेढ़ साल से पानी की टंकी गांव में निर्माणाधीन है लेकिन अभी तक उसका काम पूरा नहीं हुआ है. गांव के अंदर पाइपलाइन सहित नल कनेक्शन भी लगा दिए लेकिन ठेकेदार डेढ साल से आज तक पानी की टंकी नहीं बन पाए.

Ujjain News: उज्जैन में करोड़ों की सरकारी संपत्ति है वीरान, सरकार को इस तरह हो रहा आर्थिक नुकसान

अफसरों और ठेकेदारों के गठजोड़ का नहीं है तोड़ 

ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि दोनों परेशान हैं. कई बार पीएचई विभाग के अफसरों से शिकायत के बावजूद पानी की समस्या बनी हुई है. गांव में पानी की टंकी अधूरी पड़ी है लेकिन कोई ध्यान नहीं देता. आए दिन लोग घर आकर पानी के लिए बहस करते हैं. प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी को भी आवेदन दिया है लेकिन आज तक गांव में पानी की समस्या का हल नहीं हो पाया. गांववाले जान जोखिम में डाल कुएं की पाल से पानी भरने को मजबूर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget