एक्सप्लोरर

Viral Video: खंडवा में वन विभाग की टीम लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, जंगल को खेत बनाने जा रहे थे आरोपी

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गांव के कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिससे कुछ कर्मचारी घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Khandwa Attack On Forest Team: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बार फिर वन अतिक्रमणकारियों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अमले पर हमला कर दिया. ये लोग वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वारदात में अमले के लोग भी घायल हुए हैं.

फिलहाल, इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करवाया जाएगा. बता दें कि ये पूरी घटना खंडवा जिले के गुड़ी फारेस्ट रेंज के नागौतर की है. कुछ दिन पहले अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध तरीके से ट्रैक्टर चला कर वन भूमि को खेती के लिए तैयार किया जा रहा था. जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो विभाग की टीम कार्रवाई करने अमखुजरी के जंगल मे पहुंची लेकिन टीम के आने से पहले ही अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो
आज मुखबिर की सूचना पर वही ट्रैक्टर जब्त करने वन विभाग की टीम खंडवा के रायपुर ग्राम पहुंची. जब ट्रैक्टर जब्त कर टीम गांव से निकली तो अगले ही गांव में उनपर लोगों ने पथराव कर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में महिलाएं भी शामिल थीं. मामला बढ़ता देख वन विभाग की टीम ट्रैक्टर छोड़ अपनी जान बचा कर किसी तरह वहां से भाग निकली, लेकिन इस घटना का वीडियो किसी वनकर्मी ने बना कर वायरल कर दिया.

अचानक से कर दिया पथराव
दरअसल, खंडवा के गुड़ी रेंज के आमा खुजरी में अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि को खेती के लिए तैयार कर रहे थे. इसकी सूचना वन अमले को लगी तो टीम जंगल पहुंची. तब तक अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर लेकर फरार हो चुके थे. इसके बाद गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि अतिक्रमणकारियों ने ट्रैक्टर को खंडवा के रायपुर ग्राम में छुपाकर रखा है.

मुखबिर की सूचना पर गुड़ी रेंज का बल रायपुर पहुंचा और ट्रैक्टर जब्त कर अपने साथ लाने लगा, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही ग्राम नागौतर के पास 20 से 25 लोगों ने वन अमले पर अचानक से पथराव कर दिया.

हमलावरों के हाथों में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी थी. हमले के बाद वन अमला सहम गया और अपने आपको बचाने की कोशिश करने लगा. बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन कर्मचारी घायल भी हुए हैं. हमलावर अतिक्रमणकारियों ने वन अमले से ट्रैक्टर भी छुड़ा लिया.

थाने में की गई शिकायत
गुड़ी रेंज के रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि हमलावर पहले से ताक में बैठे थे. जैसे ही हम ट्रैक्टर जब्त कर नागौतर पहुंचे वहां पथराव और लाठी डंडों से हमारी टीम पर हमला बोल दिया गया. फिलहाल, घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज कर थाने में शिकायत की गई.

7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
खालवा पुलिस ने वन रक्षक परसराम पिता भूरला नार्वे की शिकायत पर छतरसिंह पिता लाखा सिंह निवासी ग्राम आमखूजरी सहित अन्य 7 के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों ने वनरक्षक, उनके वन विभाग के साथियों के साथ एक मत एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पत्थर और लाठियों से मारपीट की, जिससे चोटें लगीं और जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं.

(खंडवा से शेख शकील की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह, 'क्या अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान को धमकी नहीं दे सकते कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget