एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव के नतीजों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, बोले- 'बस 24 घंटे इंतजार करिए...'

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है, मतगणना में भगवान का आशीर्वाद मिलेगा और मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

Jyotirditya Scindia on MP Election Results: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को सबके सामने आ जाएंगे. इसी के साथ यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. क्या इस बार भी बीजेपी सत्ता पर कायम रहेगी या फिर जनता कांग्रेस को मौका देगी? इन सारे सवालों का जवाब तो मतपेटियों और ईवीएम में बंद हैं, जिनका खुलासा रविवार की दोपहर तक हो जाएगा. हालांकि, इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा दावा किया है. बीजेपी नेता सिंधिया का कहना है कि केवल 24 घंटे इंतजार करिए, सब कुछ साफ हो जाएगा. मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कल की काऊटिंग में बीजेपी को भगवान का आर्शीवाद मिलेगा और एमपी में बीजेपी की सरकार बनेगी. 24 घंटे इतंजार कीजिये, सबकुछ साफ हो जाएगा. वहीं, जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा के चुनाव के लिए उन्होंने ऊर्जावान तरीके से प्रयास किया. 

कांग्रेस ने भी किया बड़ी जीत का दावा
वहीं, कांग्रेस भी मध्य प्रदेश में बड़ी जीत का दावा कर रही है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह दावा किया है कि 3 दिसंबर को सूर्योदय के साथ भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत होगा औऱ कांग्रेस को 135 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल होगी. इसी के साथ पार्टी जनता को दिए गए सभी वादें पूरा करेगी.

नरोत्तम मिश्रा का दावा- 165 सीटें जीतेगी बीजेपी
एग्जिट पोल के आंकड़ों के इतर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि एमपी में बीजेपी को 165 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं, जबकि एबीपी सीवोटर सर्वे की बात करें तो बीजेपी को 88 से 112 सीटें मिलती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें: MP Exit Poll 2023: कई एग्जिट पोल में बहुमत फिर भी कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- ये हमारे खिलाफ षड्यंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget