एक्सप्लोरर

जोशीमठ त्रासदी: ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद की भविष्यवाणी हुई सच साबित, 10 साल पहले ही दिए थे विनाश के संकेत

स्वामी सदानंद का कहना है कि उनके गुरु ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 10-12 साल पहले ही चेता दिया था कि जोशीमठ में चल रहे अंधाधुंध प्रोजेक्ट पर रोक लगाई जानी चाहिए अन्यथा यह विनाशकारी होगा.

Joshimath Tragedy: द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि जोशीमठ की आपदा बेहद चिंताजनक है. विशेषज्ञों से विचार-विमर्कश करके तुरंत इसका उपाय किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी पर दोषारोपण करने की बजाय पहली प्राथमिकता यहां के लोगों की सुरक्षा होनी चाहिए. स्वामी सदानंद जी ने यह भी कहा कि उनके गुरु ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 10-12 साल पहले ही चेता दिया था कि यहां पर जो अंधाधुंध प्रोजेक्ट चल रहे हैं,उन पर रोक लगाई जानी चाहिए अन्यथा यह विनाशकारी होगा.

जोशीमठ त्रासदी प्रकृति का प्रकोप है: शंकराचार्य स्वामी

नरसिंहपुर जिले की परमहंसी गंगा आश्रम में पत्रकारों से चर्चा में शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती ने कहा कि, जोशीमठ में जो आपदा आई है, सभी लोग इससे दुखी हुए हैं. हम लोग ऐसा मानते हैं कि यह प्रकृति का प्रकोप है. हमारे देश की जो स्वाभाविक सुंदरता और नैसर्गिक धरोहर है उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. पर्वत, पहाड़, झरना, गंगा नदी, नर्मदा नदी इन सब के ही कारण हमारे देश की संस्कृति में श्रेष्ठ माना गया है.

ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी ने 10-12 साल पहले दी थी चेतावनी

स्वामी सदानंद जी ने कहा कि हमारे सद्गुरु भगवान ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी ने दस-बारह साल पहले ही इसके नारे में चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि जोशीमठ में जो बड़े-बड़े काम चल रहे हैं, उनको रोका जाना चाहिए.हमें उस वक्त विचार करने की आवश्यकता थी लेकिन नहीं किया तो परिणाम धीरे-धीरे आने लगे हैं.इन आपदाओं से बचने के लिए सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है.अभी जो वास्तविकता है,वह भूगर्भ वैज्ञानिक ही बता सकते हैं. वही बता सकते है कि इसे कैसे रोका जा सकता है. जो होना था, वह तो हो चुका है.जो हो चुका है,उसमें किसकी भूल थी,उसमें अभी नहीं जाते हैं.यह उचित समय नहीं है. अभी तो सुधार की बात है. उसमें सुधार होना चाहिए.

समस्या का स्थाई हल निकाले जाने की जरूरत: शंकराचार्य स्वामी

शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी ने कहा कि वहां के लोग बहुत कष्ट में हैं. हम लोग कष्ट में उनके साथ हैं. इसका स्थाई हल निकालना चाहिए. उनके गुरु भाई और ज्योतिष पीठ  के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज वहां सेवा कार्य कर रहे हैं.उनका पूरा सेवक मंडल भी सहायता कर रहा हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: 'जोशीमठ में बड़ी त्रासदी के बावजूद नींद से नहीं जागी सरकार', अखिलेश यादव ने की उचित मुआवजे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: जैन मंदिर में चोरी का खुलासा, 200 CCTV खंगालकर 4 अरेस्ट, चांदी-अष्टधातु की मूर्तियां बरामद
इंदौर: जैन मंदिर में चोरी का खुलासा, 200 CCTV खंगालकर 4 अरेस्ट, चांदी-अष्टधातु की मूर्तियां बरामद
जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, मैनेजर ने 2 महीने पहले ही कर दिया था आगाह, सामने आया पत्र
जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, मैनेजर ने 2 महीने पहले ही कर दिया था आगाह, सामने आया पत्र
MP News: पिता ने नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर मारी कुल्हाड़ी, केस दर्ज
मध्य प्रदेश: पिता ने नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर मारी कुल्हाड़ी, केस दर्ज
Indore News: नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, बचने के लिए बदल लिया था हुलिया
नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, बचने के लिए बदल लिया था हुलिया

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पड़े छापे
NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, 3 ठिकानों से अब तक 5 गिरफ्तार, कई जगहों पर दी जा रही दबिश
Embed widget