एक्सप्लोरर

UP News: 'जोशीमठ में बड़ी त्रासदी के बावजूद नींद से नहीं जागी सरकार', अखिलेश यादव ने की उचित मुआवजे की मांग

UP Politics: सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर एनटीपीसी परियोजना की वजह से दरारें पड़ी हैं तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए और कच्चे पहाड़ पर किसी बड़ी परियोजना की शुरूआत नहीं करनी चाहिए.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तराखंड के जोशीमठ में एक बड़ी त्रासदी के बावजूद सरकार अभी भी नींद से नहीं जागी है. साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, ‘‘इतनी बड़ी त्रासदी जोशीमठ में हुई है और सरकार अभी भी जागी नहीं है. जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करे. अगर सरकार अपर्याप्त मुआवजा देने जा रही है, तो वहां के स्थानीय लोग कैसे संतुष्ट होंगे?’’सपा नेता ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के दावे करने वाली उत्तराखंड सरकार को ऐसे समय पर प्रभावित लोगों की भरपूर सहायता करनी चाहिए. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर एनटीपीसी परियोजना की वजह से दरारें पड़ी हैं तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए और कच्चे पहाड़ पर किसी बड़ी परियोजना की शुरूआत नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया को लेकर बीजेपी के साथ जारी वाकयुद्ध के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम बदल दी है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है, तो उन्होंने पुलिस को सामने खड़ा कर दिया. हमने जो भी शिकायतें दी हैं, उनमें से किसी पर भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, इसका मतलब यह है कि पुलिस को बीजेपी चला रही है.’’

बीआरएस की रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘यह उनकी (बीजेपी) रणनीति है कि किस जाति के व्यक्ति को किस प्रश्न को उठाने के लिए इस्तेमाल किया जाए, यह उनकी जाति आधारित सोच है.’’ कश्मीर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला है और वह इस पर पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी यात्रा का हिस्सा नहीं है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’’ सपा नेता ने यह भी कहा कि उन्हें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा खम्मम में बीआरएस की रैली को संबोधित करने का निमंत्रण मिला है और वह इसमें शामिल होंगे.

UP News: 2024 चुनाव को लेकर मिशन मोड में मायावती, BSP का युवाओं के लिए बड़ा एलान, पार्टी को मिलेगी धार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget