एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: मध्य प्रदेश की 'देवभूमि' न बन जाए जोशीमठ, साधु-संतों ने जताई चिंता

परमहंस अवधेश पुरी महाराज के मुताबिक मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है यह स्वागत योग्य फैसला है. मगर पर्यावरण, प्राचीनता और पुरातत्वता का ध्यान रखा जाना बेहद आवश्यक है.

MP NEWS: विकास और रोजगार के पीछे भाग रही सरकार कहीं देवभूमि को जोशीमठ (Joshimath) ना बना दे, यह चिंता उज्जैन (Ujjain) के साधु-संतों ने जताई है. साधु संतों ने जोशीमठ  से सबक लेने की सलाह भी दी है. 
 
दरअसल, जोशीमठ की घटना को लेकर उज्जैन के साधु संत चिंतित हैं. महामंडलेश्वर शैलाषानंद महाराज ने बताया कि सरकार को धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बजाय उसके पुरातत्व स्वरूप को ही निखारने का काम करना चाहिए. जिस प्रकार से धार्मिक स्थलों को लेकर विकास के मॉडल और श्रेय की राजनीति की जा रही है, यह घातक साबित हो सकती है. 
 
परमहंस अवधेश पुरी महाराज के मुताबिक मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है यह स्वागत योग्य फैसला है. मगर पर्यावरण, प्राचीनता और पुरातत्वता का ध्यान रखा जाना बेहद आवश्यक है. जोशीमठ की घटना पूरे देश के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. जोशीमठ की घटना खतरे की घंटी है जिसे सभी को समझना पड़ेगा. 
 
देवभूमि को भोग भूमि ना बनाएं सरकार
 
रामानुज कोट आश्रम के प्रमुख स्वामी रंगनाथाचार्य के अनुसार सरकार को देवभूमि को भोग भूमि बनाने की बजाए साधु संतों से मशवरा कर उचित रूप में विकसित करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुख सुविधाओं की आवश्यकता है लेकिन इसका विस्तार धार्मिक स्थलों के आसपास करने की बजाय उनसे दूर करना पड़ेगा, तब जाकर धार्मिक स्थलों की प्राचीनता बरकरार रहेगी. उन्होंने दक्षिण भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि तिरुपति बालाजी सहित कई धार्मिक स्थलों पर मंदिर के आसपास विकास करने की बजाय सरकार ने 10 से 15 किलोमीटर दूर सुख सुविधाओं के साधन उपलब्ध कराएं है. 
 
एमपी में इन धार्मिक स्थलों पर सरकार के विकास कार्य
 
मध्य प्रदेश में सरकार ने हाल ही में उज्जैन में महाकाल लोक को विकसित किया है. इसके अलावा ओंकारेश्वर सहित कई धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई है. साधु संत धार्मिक और प्राचीन स्थलों पर हो रहे आधुनिक विकास पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका मानना है कि विकास कार्य होना चाहिए मगर मजबूती का भी बेहद ध्यान रखना जरूरी है. महंत ज्ञान दास महाराज के मुताबिक जोशीमठ की घटना पूरे देश के सनातनी वर्ग के लिए बड़ा उदाहरण है. सरकार को अब सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर धार्मिक स्थलों का विकास करना होगा. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget