एक्सप्लोरर

Global Investors Summit 2023: PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, कहा- 8 साल में बढ़ी रिफॉर्म की स्पीड

MP Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री वर्चुअली शामिल हुए और बताया कि विकास के लिए सभी फैसले तेजी से लिए जाते हैं.

Global Investors Summit 2023 Indore: प्रवासी भारतीय (Pravasi Bharatiya Sammelan) के सफल आयोजन के बाद इंदौर में दो दिवसीय गोलबल इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत बुधवार 11.00 बजे इंदौर के बिरलियंत कन्वेंशन सेंटर में हुई. इस समिट में करीब 65 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुरुआती कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और मप्र के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया. जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का स्वागत किया.

'एमपी अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा, 'आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं . एमपी ने पलक पावड़े बिछाकर आपका स्वागत किया है. मांडने बने हैं रोशनी से शहर सजा है. मैं प्रदेश की जनता की ओर से सभी का स्वागत करता हूं . प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूएसए से वर्चुअली जुड़े.'

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट में वर्चुअली शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. एमपी आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल और एजुकेशन में अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है. ये समिट तब हो रहा है, जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है. हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं. 

'ईज ऑफ लिविंग' एंड 'ईज ऑफ बिजनेस' पर काम
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो ये हमारा सिर्फ एस्पीरेशन नहीं, बल्कि हर भारतीय का संकल्प है. भारत विश्व के कई देशों से बहुत अच्छी स्थिति में है. भारत इस साल जी-20 ग्रुप में भी बढ़ती हुई इकोनॉमी वाला देश है. एक ताजा सर्वे में बताया गया कि विश्व के ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत को पसंद कर रहे हैं. भारत 'ईज ऑफ लिविंग' एंड 'ईज ऑफ बिजनेस' पर काम कर रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि एक निर्णायक सरकार, सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को गति देकर दिखाती है. विकास के लिए सभी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं. आपने भी देखा है कि हमने बीते 8 साल में रिफॉर्म की स्पीड को बढ़ाया है.

MP में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण
बता दें, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इस बार 'फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश' थीम पर आयोजित की जा रही है. इस समिट में पर्यावरण-संरक्षण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. समिट पूरी तरह 'कार्बन न्यूट्रल' और 'जीरो वेस्ट' पर आधारित है. इन्वेस्टर्स समिट में देश और विदेश के निवेशकों को राज्य में लाने के लिए मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की तमाम परिस्थितियों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Karni Sena Protest: एमपी सरकार इंदौर में व्यस्त, भोपाल में चार दिन से जारी है करणी सेना का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget