एक्सप्लोरर

जीतू पटवारी के 'चाशनी' वाले बयान पर अब क्या होगा? इमरती देवी से जुड़ी FIR का है मामला

Jitu Patwari News: जीतू पटवारी ने कहा कि इमरती देवी को लेकर दिया बयान उन्होंने ऐसी मंशा से नहीं दिया था, जैसी FIR दर्ज कराई गई है. वहीं, उन्होंने बयान देने के आठ घंटे बाद माफी मांग ली थी.

Jitu Patwari Statement on Imarti Devi: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ विवादित बयान से जुड़े मामले में मंगलवार (2 जुलाई) को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान शासन की ओर से केस डायरी पेश नहीं की गई. जस्टिस संजय द्विवेदी की सिंगल बेंच ने 8 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख तय करते हुए केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए.

बता दें, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के एक बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने उनके खिलाफ ग्वालियर के डबरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था, जिसे चुनौती देते हुए जीतू पटवारी ने हाई कोर्ट की शरण ली है. 

'बयान देने के 8 घंटे के अंदर मांगी थी माफी'- जीतू पटवारी
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नोटिस जारी कर शासन को केस डायरी पेश करने कहा था. जीतू पटवारी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उन्होंने जो बयान दिया था, उसमें उन्होंने किसी प्रकार की जाति सूचक टिप्पणी नहीं की थी. इसके अलावा उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, जिसका उल्लेख एफआईआर में दर्ज किया गया है. बयान देने के आठ घंटे बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी. माफी मांगने के घंटों बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई.

याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट विभोर खंडेलवाल ने पक्ष रखा. उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत गैर जमानती अपराध नहीं बनता है. केस में दर्ज की गई अन्य धाराएं जमानती हैं. बिना किसी साक्ष्य के आधार पर उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ को पेश किया गया'- जीतू पटवारी
गौरतलब है कि ग्वालियर में लोकसभा चुनाव के दौरान जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर बयान देते हुए कहा था कि 'देखो ऐसा है, अब अंदर जो चाशनी होती है उसका रस खत्म हो गया है.' इसके बाद विवाद बढ़ने पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर सफाई पेश की.

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे एक बयान को तोड़-मरोड़ कर, गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी. इमरती जी मेरी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती है. यदि फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.'

यह भी पढ़ें: हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, उठाया बड़ा कदम, वीडियो मैसेज में क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget