एक्सप्लोरर

हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, उठाया बड़ा कदम, वीडियो मैसेज में क्या कहा?

Hathras Stampede: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. आनंद उत्सव की तैयारी चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रियजनों से कहा है कि इस दिन उनसे मिलने न आएं.

Dhirendra Krishna Shastri on Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग खौफनाक हादसे में तब्दील हो गया, जब वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत की सूचना है. इसको देखते हुए अब बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि उनका जन्मदिन घर बैठ मनाएं, क्योंकि उनसे मिलने बड़ी भीड़ आती है तो व्यवस्थाएं डिस्टर्ब हो सकती हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. इसके लिए व्यापक तरीके से आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच वीडियो जारी कर बागेश्वर धाम के महंत ने अपने भक्तों से निवेदन किया है कि उनका जन्मदिन अपने अपने घरों में मनाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई के उत्सव के लिए उनके भक्तों ने एक जुलाई से ही बागेश्वर धाम आना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके लिए व्यापक तैयारी की गई थी लेकिन भीड़ की आकलन नहीं लगाया जा सका और अब व्यवस्था खराब हो रही है. 

भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि धीरेंद्र शास्त्री की अपील
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका जन्मदिन मनाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं, लेकिन एक तारीख से ही बागेश्वर धाम के 'पागलों' का मेला इतना ज्यादा बढ़ गया कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनसे अपील की जा रही है कि जो जहां है, वहीं रह कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाए. 

'घर बैठ कर पढ़ें हनुमान चालीसा'- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों से कहा कि उनके जन्मदिन पर अपने घरों में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करें और पौधारोपण करें. आगामी गुरु पूर्णिमा (21 जुलाई) को योजनाबद्ध तरीके से फिर तैयारी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों का स्वागत किया जा सके. इसके लिए व्यापक तैयारी होगी और कम से कम 40 एकड़ की जमीन ली जाएगी ताकि किसी को तकलीफ न हो. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के बजट में क्या रहेगा खास? मोहन सरकार आज कर सकती है बड़े ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget