एक्सप्लोरर

MP में गुंडों का राज और मुखिया...', इंदौर में पुलिस की पिटाई पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान

MP News: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से कहा कि गुंडाराज को जल्द काबू करें, नहीं तो जनमानस का कानून और लोकतंत्र से विश्वास समाप्त हो जाएगा. इसका खामियाजा BJP को भुगतना पड़ेगा.

Jeetu Patwari On Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में गुंडों  द्वारा पुलिस की पिटाई को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है. जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के महानगर और औद्योगिक नगरी इंदौर में थर्ड डिग्री की सिक्योरिटी होने के बावजूद गुंडागर्दी का आलम यह है कि वहां गुंडे सरेराह पुलिस के साथ अभद्रता और अमानवीय कृत्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और प्रभारी मंत्री के रूप में महानगर से सीधा संपर्क और संवाद करने वाले मोहन यादव के राज में कानून-व्यवस्था की यही हकीकत है. मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी का राज चल रहा है और उसका मुखिया मौन है."

'माइनस नंबर देगी जनता' 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "प्रदेश के मुखिया जो गृह मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं, उनकी कार्यप्रणाली से पूरा पुलिस महकमा गुंडों के आतंक का शिकार हो रहा है. गृहमंत्री के कार्य प्रणाली की तुलना पहले की मंत्रियों से की जाए तो प्रदेश की जनता उन्हें माइनस 100 नंबर देगी. मध्य प्रदेश में लगातार पुलिस को पीटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं." 

'पुलिस की पिटाई सरकार के माथे पर कलंक'

जीतू पटवारी ने आगे कहा, "इंदौर में गुंडों द्वारा की गई पुलिस की पिटाई की घटना पूरी सरकार के माथे पर कलंक हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं. जब मुख्यमंत्री के क्षेत्र का यह आलम है तो प्रदेश की स्थिति का महज अंदाजा लगाया जा सकता है."

सीएम से की बड़ी अपील 

उन्होंने पुलिस की पिटाई की घटना की निंदा करते हुए प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज पर शिकंजा कसने और दोषियों पर सख्ती बरतने की प्रदेश के मुखिया से अपील की है. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश में इसी तरह गुंडाराज चलता रहा तो प्रदेश के जनमानस का कानून और लोकतंत्र से विश्वास समाप्त हो जाएगा, जिसका खामियाजा पूरी बीजेपी को भुगतना पड़ेगा. उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

शिवपुरी में मिराज-2000 क्रैश के बाद घायल पायलट ने कराहते हुए फोन पर मांगी मदद, वीडियो हुआ वायरल

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget