एक्सप्लोरर

Jabalpur News: रेलवे में किया जा रहा ड्रोन का इस्तेमाल, अब ये सभी काम ड्रोन की वजह से हो गए आसान

पश्चिम मध्य रेल द्वारा अपने तीन मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा में रेलवे ब्रिज और ट्रैक के निरीक्षण के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है.

Jabalpur News: ड्रोन अब रेलवे के भी बड़े काम आ रहा है. ड्रोन कैमरे के माध्यम से न केवल रेलवे ब्रिज और ट्रैक की निगरानी हो रही है बल्कि निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर भी इससे नजर रखी जा रही है. रेलवे का मानना है कि रेल आपदा के समय दुर्घटना स्थल की त्वरित पहचान भी ड्रोन की मदद से की जा सकती है. पश्चिम मध्य रेल ने अपने तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा में एक-एक हाई रेजोल्यूशन कैमरे वाले ड्रोन तैनात किए हैं.

ड्रोन से रखी जा रही नजर
जबलपुर के पश्चिम मध्य रेल की नवीन तकनीक के उपयोग में अग्रणी रहने की भूमिका हमेशा सराही गई है. पश्चिम मध्य रेल द्वारा अपने तीन मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा में रेलवे ब्रिज और ट्रैक के निरीक्षण के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलवे ब्रिज और ट्रैक पर ड्रोन कैमरा की मदद से बारीकी से नजर रखी जा रही है.

इन चीजों की भी निगरानी
इस ड्रोन कैमरे से तीनों मण्डलों में आने वाले छोटे-बडे सभी रेलवे ब्रिजों की देखरेख, नई रेल लाइन, दूसरी-तीसरी रेल लाइन निर्माण के काम की प्रगति भी विशेषज्ञ इंजीनियर द्वारा समय-समय पर देखी जाती है. इसके साथ ही रेल दुर्घटनाओं के दौरान वहां की भौगोलिक परिस्थितियों की सही जानकारी का पता भी ड्रोन कैमरे से लगाया जा सकता है.

1300 से अधिक फीट की ऊंचाई की तस्वीर ले सकता है
पश्चिम मध्य रेल के CPRO राहुल जयपुरियार के मुताबिक सही मायने में कोविड-19 के दौरान ड्रोन कैमरा बहुत मददगार साबित हुआ. कोविड-19 के दौरान पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली और पहुंचने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस की वीडियोग्राफी करके निरीक्षण किया गया. पश्चिम मध्य रेल द्वारा ड्रोन का उपयोग वर्ष 2017 से किया जा रहा है. उस वक्त ड्रोन कैमरा से 400-500 फीट ऊंचाई से दो किमी के दायरे की तस्वीरे ली जाती थीं. बैटरी से चलित यह ड्रोन कैमरा 20 से 25 मिनट की समयावधि तक उड़ सकता था. लेकिन अब इस ड्रोन को अपग्रेड किया गया है. यह 1300 से अधिक फीट की ऊंचाई और चार किमी दायरे की तस्वीर ले सकता है. अपडेट ड्रोन कैमरा अब करीब 30 से 40 मिनट तक उड़ सकता है. ड्रोन कैमरे के माध्यम से रेलवे अब अपने कामों में  जीरो एरर की तरफ बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur News: प्यार के जाल में फंसाकर किराएदार ने किया नाबालिग लड़की का रेप, पुलिस कर रही तलाश

Jabalpur News: फर्जी RT-PCR रिपोर्ट बनाने का चल रहा था गोरखधंधा, अब FIR कराने की तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget