एक्सप्लोरर

जबलपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरे ऑटो के ऊपर हाइवा पलटने से 7 लोगों की मौत, 10 गंभीर

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मजदूरों से भरे ऑटो के ऊपर हाइवा पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई.

Jabalpur Road Accident: जबलपुर में सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार सात लोगों की मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. स्टेट हाइवे में इससे भीषण जाम लग गया है.मौक़े पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक सिहोरा भी पहुंच गये हैं. घायलों को उपचार के लिये सिहोरा अस्पताल रवाना किया गया. 

सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का एलान

हादसे में 10 लोग घायल हो गए है. सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं. मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

वहीं हादसे में घायलों के इलाज के लिए 75 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है. वहीं सिरोहा विधायक संतोष सिंह बडकरे की ओर से पांच-पांच हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है.

इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता अलग से दी जाएगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''जबलपुर जिले के अंतर्गत सिहोरा-मझगवां रोड पर ग्राम नूजी के पास लोडिंग ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार सात यात्रियों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है.

बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के परिवार को ₹2-2 लाख के साथ ही दुर्घटना में घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं''.

जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने क्या कहा?

जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. सक्सेना ने कहा कि इस दुर्घटना में छह पुरुषों और चार महिलाओं सहित दस अन्य लोग घायल हो गए. सभी मृतक और घायल पड़ोसी प्रतापपुर गांव के निवासी हैं. घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: भोपाल: स्कूल में तीन साल की मासूम से टीचर ने किया रेप, घाव देख सहम गई मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget