एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर धान खरीदी मामले में प्रशासन सख्त, 2 पटवारी सस्पेंड, SDM और तहसीलदार को मिली चार्जशीट

Jabalpur News: जबलपुरमें फर्जी सिकमीनामों (खेती करने का किरायानामा) के जरिए किसानों के सत्यापन में गंभीर लापरवाही बरतने पर दो पटवारी सस्पेंड, जबकि एसडीएम और एक तहसीलदार को आरोप पत्र थमाया गया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एमएसपी पर धान उपार्जन में गड़बड़ियों के पर्दाफाश होने का सिलसिला जारी है. इस फर्जीवाड़े में मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर हर दिन गाज गिर रही है. अब इसकी जद में राजस्व विभाग के अधिकारी भी आ गए हैं. कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गुरुवार (11 जनवरी) को एक एसडीएम और एक तहसीलदार को आरोप पत्र थमाया है.

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मझौली में फर्जी सिकमीनामों (खेती करने का किरायानामा) के जरिए किसानों के सत्यापन में गंभीर लापरवाही बरतने पर सिहोरा के तत्कालीन एसडीएम धीरेन्द्र सिंह और प्रभारी तहसीलदार आदित्य जंघेला को आरोप पत्र (Charge Sheet) जारी किए गए हैं. इसके अलावा दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कई और अधिकारियों को निशाने पर लिया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही उन पर भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है.

लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
दरअसल समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कराए गए पंजीयनों के सत्यापन में अनियमितता बरतने के मामले में नवागत कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. पंजीयन के सत्यापन में अनियमितता के मामले में दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित पटवारियों में मझौली तहसील के हल्का नंबर 1, 7 और 10 के पटवारी राहुल पटेल और इसी तहसील के हल्का नंबर 13 के पटवारी अभिषेक कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं. पंजीयन के सत्यापन में अनियमितता बरतने के मामले में विभागीय जांच भी होगी.

संतोषजनक नहीं मिला नोटिस का जवाब
वहीं अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड के मुताबिक पंजीयनों के सत्यापन के अनियमितता के मामले में आरोप पत्र जारी करने के पहले तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धीरेन्द्र सिंह और मंझौली के प्रभारी तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गये थे. इनके द्वारा नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय जांच संस्थित कर आरोप पत्र जारी कर दिए गए हैं. अपर कलेक्टर गौंड ने बताया कि निलंबित पटवारियों के खिलाउ भी विभागीय जांच संस्थित की जा रही है. उन्होंने बताया कि सिहोरा अनुविभाग की मझौली तहसील में बिना आवेदन और जरूरी दस्तावेजों के कई पंजीयन सिकमीनामा के आधार पर कर दिए गये थे, जिसमें राजस्व अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी.

चोरी-छिपे बेंच दिए धान
बताया जा रहा है कि जिन 22 वेयर हाउसों में भारी मात्रा में बिना अनुमति धान एकत्र किए गए थे, उसे अब उपकेन्द्रों में बेचने की व्यवस्था की गई है. उससे पहले उसकी कई मर्तबा जांच भी हो रही है. इसका कारण यह है कि कई वेयर हाउसों में जो धान रखे गए थे, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी. जांच और कार्रवाई के डर के चलते अनेक वेयर हाउसों से धान गायब कराए गए और समितियों के जरिए गुपचुप तरीके से उन्हें बेच दिया गया. इस धान की न तो जांच कराई गई और न ही ठीक से तौला गया. बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में नॉन एफएक्यू धान कई वेयर हाउसों में पहुंच गए हैं और अब उन्हें बाकी धानों में मिलाया जा सकता है.

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में कल सीएम मोहन यादव की बैठक, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget