एक्सप्लोरर

जबलपुर में पति-पत्नी से लाखों की साइबर ठगी, जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर घर में किया कैद

Digital Arrest: जबलपुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजों के शिकार बने दंपति को घर में कई दिन कर रखा गया. कॉलर ने खुद को अधिकारी बताया था.

MP Crime News: जबलपुर में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. संजय नगर जेडीए कॉलोनी में एक बार फिर लाखों की ठगी कर ली गयी. साइबर ठगों के शिकार बुजुर्ग दंपति बने. बुजुर्ग दंपति को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी दी गयी थी. व्हाट्सएप कॉल कर जालसाजों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. रक्षा मंत्रालय की ग्रे आयरन फाउंड्री फैक्ट्री के रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश एंथोनी को 1 दिसंबर को कॉल आया था.

कॉलर ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस रफा दफा करवाने के एवज रुपये की डिमांड की. डिमांड पर पहली बार उन्होंने 1 लाख 75 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये. कुछ दिन बाद फिर साइबर ठगों ने पीड़ित दंपति से कॉल कर 10 लाख रुपये की मांग की. मांग पर उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिये. दो बार पैसे ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी बार-बार कॉल करने लगे.

डिजिटल अरेस्ट कर करीब 12 लाख की ठगी

थक हारकर पीड़ित परिवार ने रांझी थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार का कहना है कि ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर घर में कैद रखा. फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट की धमकी देते रहे. घर से बाहर निकलने की मनाही थी. कई दिनों तक पीड़ित दंपति घर में कैद रहे. आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति से करीब 11 लाख  75 हजार की ठगी कर ली.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की मिली धमकी

बड़ी रकम ट्रांसफर करवाने के बाद भी जालसाज रुपयों की मांग करते रहे. एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट का कानूनी प्रावधान नहीं है. अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाये जाने पर भी जांच एजेंसी, पुलिस, ईडी, सीबीआई के अधिकारी फोन या कॉल कर रुपयों की डिमांड नहीं करते हैं. मामले को रफा दफा करवाने के एवज रुपयों की डिमांड ठग करते हैं. उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास चल रहा है. 

MP: एमपी में डिजिटल अरेस्टिंग के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्ती, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget