एक्सप्लोरर

MP: रिटायर्ड मजिस्ट्रेट के घर चोरी मामले गिरफ्तारी, 200 CCTV खंगालकर पुलिस को मिली कामयाबी

Indore Robbery Case: रिटायर्ड मजिस्ट्रेट के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य साथी फरार हैं. आरोपियों ने पूछताछ में अपने 4 अन्य साथियों के नाम बताए हैं.

इंदौर में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. रिटायर्ड मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र गर्ग के बेटे रित्विक गर्ग के घर 10 अगस्त को हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज केस को सुलझाने के लिए देवास, गुना, खंडवा और खरगोन तक सर्च ऑपरेशन चलाया.

200 CCTV कैमरे खंगालकर मिला सुराग

चोरी की इस घटना को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जांच के दौरान टीम को इंदौर बायपास पर घूमती एक संदिग्ध कार की जानकारी मिली. इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई. आरोपियों को उसी वक्त पकड़ा गया जब वे बायपास इलाके में दूसरी वारदात की योजना बना रहे थे.

मौत के साये में थे घरवाले

वारदात की रात का मंजर बेहद खौफनाक था. बदमाश करीब 20 मिनट तक घर में बेखौफ घूमते रहे. अलार्म बजने के बावजूद उन्होंने चोरी करना बंद नहीं किया. पुलिस के अनुसार, रित्विक गर्ग अगर उस वक्त उठ जाते तो उनकी जान पर बन आती, क्योंकि बदमाश उनके पैरों के पास लोहे की रॉड ताने खड़े थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर और सर्कल, निवासी बाग टांडा के रूप में हुई है. इनके साथ एक और साथी भी शामिल था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पूछताछ में सामने आया कि चोरी से दो दिन पहले ही आरोपियों ने घर की रेकी की थी. वारदात की रात उन्होंने लोहे का गेट काटकर घर में प्रवेश किया.

पुलिस को यह जानकर भी हैरानी हुई कि आरोपियों ने घर से मिले कुछ महंगे व्हाइट गोल्ड के आभूषण नकली समझकर वहीं छोड़ दिए, जबकि बाकी कीमती सामान लेकर भाग निकले.

गिरोह पर पुलिस की नजर

पुलिस को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से बायपास क्षेत्र में सक्रिय है और इससे पहले भी कई वारदातें कर चुका है. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने 4 अन्य साथियों के नाम बताए हैं. अब पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इससे और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी और डकैती की वारदातों पर अंकुश लगेगा.

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और बाकी फरार साथियों की तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget