एक्सप्लोरर

इंदौर में डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने पति की सुपारी देकर प्रेमी से करवाई हत्या

Doctor Murder Case: इंदौर पुलिस के मुताबिक पत्नी ने डॉक्टर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. पति पत्नी के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था. पुलिस ने यूपी से दो शूटर को गिरफ्तार किया.

MP Crime News: इंदौर पुलिस ने डॉक्टर हत्याकांड के दो शूटर्स को उत्तर प्रदेश से पकड़ा है. दोनों शूटर को पुलिस अलीगढ़ से रात में इंदौर ले आयी. आरोपियों की पहचान प्रकाश यादव और हुल्लन यादव के तौर पर हुई है. उज्जैन के वकील संतोष शर्मा और उसके दोस्त संग्राम सुमन शर्मा ने सुपारी दी थी. सुपारी मिलने के बाद दोनों शूटर ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. पिछले दिनों राजेंद्र नगर में डॉक्टर सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. डॉक्टर का शव क्लीनिक से बरामद हुआ था. पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी पर शंका जाहिर की थी.

पूछताछ में पुलिस के सामने पत्नी ने राज उगले. वारदात के बाद से वकील फरार चल रहा था. पुलिस की बढ़ती दबिश देख उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अभी तक हत्याकांड में पुलिस ने डॉक्टर सुनील की पत्नी सोनाली, उसके वकील दोस्त संतोष, मनोज उर्फ सुमन उर्फ संग्राम और दोनों शूटर को आरोपी बनाया है. कुल मिलाकर डॉक्टर हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि वकील संतोष और मृतक डॉक्टर की पत्नी सोनाली का अफेयर चल रहा था. अफेयर की जानकारी डॉक्टर सुनील साहू को हो गई थी.

डॉक्टर हत्याकांड के दो शूटर गिरफ्तार

डॉक्टर का पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहा था. पत्नी ने पति सुनील साहू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. उसने संतोष शर्मा को योजना में शामिल किया. संतोष ने अपने दोस्त संग्राम सिंह और गुलशन यादव को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी. सुपारी मिलने के बाद घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि मृतक डॉक्टर सुनील साहू, संतोष शर्मा और प्रकाश यादव तीनों आपस में दोस्त रहे हैं. एसीपी के मुताबिक मनोज उर्फ संग्राम उर्फ सुमन सिंह भी वकालत की तैयारी कर रहा है. सुमन सिंह के माध्यम से संतोष शर्मा ने दोनों शूटर को सुपारी दी थी.

रास्ते से हटाने के लिए दी गई थी सुपारी

बताया जाता है कि संतोष का शादी से पहले डॉक्टर की पत्नी सोनाली के साथ अफेयर था. पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि  हुल्लन यादव ने डॉक्टर सुनील साहू को गोली मारी थी. उसने वकील संतोष को पहले से जानने की बात कबूली है. वकील ने भरोसा दिलाया था कि पकड़े जाने पर कोर्ट से जमानत की व्यवस्था करवा देगा. वारदात के दिन प्रकाश हुल्लन के साथ बाइक पर था. कार से वकील संतोष शर्मा और उसका दोस्त मनोज उर्फ संग्राम सुमन सिंह साथ में आए थे. एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि मुख्य आरोपी संतोष शर्मा ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. अब राजेंद्र नगर पुलिस संतोष शर्मा को न्यायलय से रिमांड पर लेगी.

ये भी पढ़ें-

Indore: भिखारियों की जानकारी लाओ, 1000 रुपये इनाम पाओ, कलेक्टर ने शुरू की मुहिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget