एक्सप्लोरर

Indore: भिखारियों की जानकारी लाओ, 1000 रुपये इनाम पाओ, कलेक्टर ने शुरू की मुहिम

Indore News: इंदौर प्रशासन की मुहिम रंग ला रही है. भिक्षावृत्ति के खिलाफ शुरू की गई मुहिम का जन समर्थन मिल रहा है. जिला प्रशासन ने भिखारियों की सूचना देने वाले छह लोगों को सम्मानित किया.

MP News: इंदौर में भिखारियों की सूचना देने वालों को इनाम मिलेगा. भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने नया फरमान जारी किया है. आदेश के मुताबिक भिखारियों की सूचना देने पर एक हजार रुपये का इनाम मिलेगा.

कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षावृत्ति रोकने में मदद करने वाले 6 लोगों को एक हजार रुपये से सम्मानित किया है. चंद दिनों पहले कलेक्टर ऑफिस से भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए सूचना जारी की गई है. सूचना जारी होने के बाद छह लोगों ने अपने-अपने इलाके में भिक्षावृत्ति को रोकने का बीड़ा उठाया.

प्रशासन की मुहिम का साथ देने पर छह लोगों को सम्मान राशि प्रदान की गई. सम्मानित होने वाले लोगों में वसीम खान, उमेश वर्मा, आकाश परासर, आकाश नायक, तुषार गंगवानी और अंकित मालवीय शामिल हैं. पहल में महिला बाल विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही. दिनेश मिश्रा का कहना है कि भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए छह लोगों ने समर्पण दिखाया है. उन्होंने सामाजिक दायित्व को समझकर जिम्मेदारी निभाई. कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रशासन की मुहिम का साथ देने वाले छह नागरिकों की सराहना की.

भिखारियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

प्रयास को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील उन्होंने की है. इस तरह की पहल भिक्षावृत्ति पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकती है और समाज में जागरूकता बढ़ा सकती है. बता दें कि इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त जिला बनाने के लिए कलेक्टर ने नई पहल की है. महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर भिखारियों को पुनर्वासित करने का काम कर रही है. स्वच्छता के मामले में सिरमौर बना इंदौर अब नई मुहिम के लिए पहचान बना रहा है. 

ये भी पढ़ें-

MP: बीना उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर, महाकाल की शरण में विधायक निर्मला सप्रे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू
शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू
सीहोर में शतायु गोविंद सिंह वर्मा को अनोखी विदाई, पिता की अंतिम इच्छा पर झूमा पूरा गांव
सीहोर में शतायु गोविंद सिंह वर्मा को अनोखी विदाई, पिता की अंतिम इच्छा पर झूमा पूरा गांव
MP के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
एमपी के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
Indore News: इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'
इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
Embed widget