एक्सप्लोरर

महू में हिंसा के बाद हालात सामान्य, त्योहारों को देखते हुए लिया गया ये बड़ा फैसला

Mhow Violence: महू में हिंसा के बाद स्थिति सामान्य हो रही है. जामा मस्जिद के पास नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया था. क्रिकेट की जीत का जश्न मनाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी.

Indore Mhow Violence Update: इंदौर के महू में रविवार रात पथराव और आगजनी की घटना हुई थी. मामला जामा मस्जिद के पास नारेबाजी का था. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था. उत्साह में वाहन के जरिए रैली निकाली गई थी. जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा. आरोप है कि जामा मस्जिद के पास भीड़ ने नारे लगा दिए. नारेबाजी के बाद बाद मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. मारपीट तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई.

महू पुलिस ने शिकायत मिलने पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है. एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हिंसा मामले में मंगलवार तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. उपद्रवी तत्वों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब महू में पूरी तरह हालात सामान्य हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

पथराव और आगजनी की घटना के बाद हालात सामान्य

आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाने का फैसला लिया है. शांति समिति की बैठक में हालात को सामान्य बनाने के लिए लोगों का सहयोग मांगा जाएगा. गौरतलब है कि रमजान के बीच होली का त्योहार आ रहा है. अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक वर्ग के त्योहारों को देखते हुए महू में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.

पुलिस-प्रशासन शांति समिति की बैठक बुलाने जा रहा है

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि शांति समिति की बैठक बुलाई जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विचार विमर्श कर रहे हैं. त्योहारों की वजह से पुलिस अलर्ट मोड में है. पथराव और आगजनी की घटना के बाद महू में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन तनाव को दूर करने के लिए मुस्तैद है. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- बड़ी लापरवाही! इंदौर में कलेक्टर ने 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को दी हिदायत, जानें वजह

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget