एक्सप्लोरर

Indore: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी कार्यालय का किया शुभारंभ, राज्यपाल को लेकर कही ये बड़ी बात

Indore News: इंदौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर नवनिर्मित जिला अध्यक्ष कार्यालय का शुभारंभ किया है. उन्होंने जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर को शुभकामनाएं भी दी.

BJP office inaugurated in Indore: इंदौर के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के चलते इंदौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर नवनिर्मित जिला अध्यक्ष कार्यालय का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर को उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं भी दी.

बीजेपी जिला कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया

दरअसल बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष के कार्यालय और जिला अध्यक्ष के कार्यालय को नए सिरे से बनाया गया था. इसके बाद से ही बीजेपी का जिला अध्यक्ष कार्यालय का शुभारंभ नहीं हो पाया था. वही मंगलवार इंदौर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया. बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे वीडी शर्मा ने सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिसके बाद बीजेपी जिला कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया.

Know your District: मंदिरों और पर्यटन के लिए फेमस है मध्य प्रदेश का सीहोर जिला, जानिए इतिहास, आबादी सहित सब कुछ

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का इंदौर, उज्जैन और देवास में तय कार्यक्रम है. जिसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. उनकी अगवानी और स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है. वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं का इस लोकतंत्र के अंदर इससे बड़ा कोई मखौल नहीं हो सकता क्योंकि राज्यपाल किसी दल के नहीं होते और राज्यपाल का अभिभाषण पूरे प्रदेश के लिए होता है. उनका अभिभाषण प्रदेश की उन्नति के लिए होता है ना की किसी पार्टी विशेष के लिए. लेकिन जिस तरीके से कल विधानसभा में जो हुआ हुआ लोकतांत्रिक मर्यादाओं का मखौल है और खुला उल्लंघन है. जिसकी कड़ी आलोचना करता हूं.

वहीं 'कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाना चाहिए. कभी बेटियों को अभिशाप माना जाता था लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब बेटियां वरदान साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें-

MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- बेटियों की सुरक्षा हमारी सर्वाच्च प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget