एक्सप्लोरर

मोबाइल चार्जर और इयरफोन में छुपाया गया सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने ऐसे पकड़ा

Indore Crime News: हालिया दिनों तस्करों ने तस्करी की वारदात को अंजाम देने के लिए नई तरकीब निकाली है. इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस साल दूसरी बार शातिर तस्कर को पकड़ा है.

Indore Airport News Today: इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को कल गुरुवार (30 मई) की शाम कार्रवाई के बाद कड़ी कामयाबी हासिल की है. कस्टम विभाग ने एक यात्री से 80.29 ग्राम वजनी रोडियम प्लेटेड सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है, जिसमें एक लैपटॉप और दो आईफोन थे.

पकड़ा गया यात्री इस सोने को मोबाइल चार्जर ओर एयरपॉड्स के अंदर छुपा कर लाया था. अधिकारियों को इस संबंध में सूचना मिली थी. जिसके बाद कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुंबई के मोहम्मद आरिफ गामा शेख नाम के व्यक्ति को पकड़ा है. 

शातिर ढंग से ले जा रहा था सोना
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX256 से बीते 27 मई 2024 को आरोपी शारजाह से इंदौर पहुंचा था, यहां उसे कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध हालत में देखकर पकड़ लिया. यह यात्री बहुत शातिराना अंदाज में इस सामान को लेकर जा रहा था.

अधिकारियों ने जांच के बाद यात्री के पास से 80.290 ग्राम वजनी रोडियम प्लेटेड सोना और विदेशी मूल के इलेक्ट्रॉनिक सामान जिनमें एक लैपटॉप और दो आईफोन बरामद कर और उन्हें जब्त कर लिया है. 

इस समय को आरोपी अपने बैगेज में रखे गए मोबाइल चार्जर और एयरपॉड्स (दोनों चालू अवस्था में थे) में रोडियम प्लेटेड सोना छिपाया गया. इंदौर पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है.

जनवरी में भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई
इसी साल जनवरी में भी इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री अवैध तरीके से 625 ग्राम सोना लाते हुए पकड़ा गया था. तस्करी कर ला रहे सोने को व्यक्ति के पास से दो कैप्सूल में 625 ग्राम सोना बरामद हुआ था. आरोपी ने गोल्ड को पिघलाकर पहले उसका पेस्ट बनाया और उसे कैप्सूल में भरकर इंदौर ले जा रहा था. 

तस्करों ने चुना ये नया रास्ता
इंटेलिजेंस ने जांच के दौरान इस व्यक्ति को पकड़ा गया. बाद में एयरपोर्ट सिक्योरिट ने एयरपोर्ट पर तैनाद पुलिस के हवाले कर दिया. इन कैप्सूल में यह व्यक्ति 625 ग्राम सोना शारजाह से भरकर ला रहा था. 

हालिया दिनों तस्करी करने के लिए तस्करों ने नया रास्ता चुना है, जहां गोल्ड को पिघलाकर एक कैप्सूल में भर दिया जाता है. कैप्सूल भरने के बाद गोल्ड कैप्सूल के अंदर बंद हो जाता है और बाहर से सामान्य दिखाई देता है. 

इसी बात का फायदा उठाकर यह तस्कर गोल्ड को इंदौर अवैध तरीके ला रहे थे. इंटेलिजेंस ने जांच के दौरान इस व्यक्ति को तस्करी करते हुए पकड़ लिया. आरोपी को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 'बिना धर्म बदले हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी अवैध'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget