एक्सप्लोरर

इंदौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर से आए 1000 किलो नकली मावा और मिठाई जब्त

Indore News: दीपावली पर मध्य प्रदेश में नकली मावे की खरीद-फरोख्त पर रोक. इंदौर में 1000 किलो नकली मावा और मिठाई जब्त, उज्जैन में पनीर, घी और मावे के नमूने जांच के लिए भेजे गए.

Indore Fake Mawa Seized: दीपावली आते ही नकली मावे की खरीद फरोख्त के मामले सामने आने लगे हैं. इसी के चलते मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सक्रिय कर दिया है. 

इंदौर में 1000 किलो मावा और मिठाई बस से नकली होने की आशंका के चलते जब्त किए गए. यह माल ग्वालियर से इंदौर पहुंचा था. प्राथमिक जांच के दौरान ही मावे में शक्कर और तेल की मात्रा होने की पुष्टि हो गई है.

मावा और मिठाई ले गए थे ग्वालियर से 
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों को लोक परिवहन के साधनों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई थी. इसी के चलते तीन इमली बस स्टैंड से एक बस में 1000 किलो मावा और मिठाई मिले. यह मावा और मिठाई ग्वालियर से ले गए थे. खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच के दौरान मावे में शक्कर और तेल की मात्रा दिखाई पड़ रही है. इसे और गहन जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजा जाएगा. 

उन्होंने बताया कि मावे में शक्कर और तेल की मिलावट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा कि जब्त किए गए मावे की कीमत 4,00,000 रुपये के आसपास है. इसे यात्री बस की डिक्की में रखकर ग्वालियर से इंदौर लाया गया था.

उज्जैन में पनीर, घी और मावे के नमूने लेकर कार्रवाई 
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि खाचरोद में छापामार कार्रवाई हुई. तहसीलदार सुभाष सुनहरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त दल ने त्योहारों को दृष्टिगत तहसील खाचरौद में मावा निर्माता व डेरियों का निरीक्षण कर मावा, घी, पनीर, कुल्फी के कुल 07 नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजें. 

निरीक्षण के दौरान सौरभ दूध भंडार, शीतला माता मार्ग से घी का 01 नमूना, कुल्फी का 01, मावा के 02 नमूने लिए. इसी क्रम में श्री कृष्ण दूध सप्लायर से मावा के 01, पनीर के 01, घी के 01 नमूने लिए तथा उक्त प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करने पर प्रकरण भी बनाए.

ये भी पढ़ें: पिता की हत्या के बाद माफी मांगने अजमेर गया था आरोपी बेटा दानिश, गुड्डू कलीम हत्याकांड में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget