एक्सप्लोरर

पिता की हत्या के बाद माफी मांगने अजमेर गया था आरोपी बेटा दानिश, गुड्डू कलीम हत्याकांड में खुलासा

MP News: उज्जैन के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के आरोपी उसके बेटे दानिश और सोहराब को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अजमेर में दरगाह पर माफी मांगने गए थे. गिरफ्तारी झोंकर से हुई.

Guddu Kaleem Murder Case Update: उज्जैन के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के मामले में फरार उसके पुत्र दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अजमेर में दरगाह पर माफी मांगने पहुंचा था. पुलिस ने उसे शाजापुर जिले के झोंकर से गिरफ्तार किया है. उसके साथ वारदात में लिप्त सोहराब को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 को नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत वजीर पार्क कालोनी में पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम पिता वजीर खान 60 साल की उसके निवास पर सुबह करीब 4.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में गोली मारकर सोते समय हत्या कर दी गई. 
आरोपियों के अजमेर होने की मिली थी सूचना
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आगे कहा कि उज्जैन पुलिस द्वारा तत्काल कारवाई करते हुए चंद घंटो में हत्याकांड का खुलासा कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था. प्रकरण के गुड्डू कलीम का पुत्र आरोपी दानिश और उसका दोस्त सोहराब घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे. फरार आरोपियों के अजमेर राजस्थान में होने के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को अजमेर राजस्थान रवाना किया गया. जहां पर लगातार टीम द्वारा तलाश करने पर आरोपी एक मोबाइल की दुकान के कैमरे फुटेज में दिखाई दिए.

प्रदीप शर्मा ने कहा कि मोबाइल दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों का स्वयं का दोस्त होना बताया. आरोपियों द्वारा स्वयं के खर्चे हेतु उधार रुपये की मांग की उक्त व्यक्ति द्वारा पैसे नहीं होने का बोलकर इंकार करने पर दोनों आरोपियों ने इंदौर–मक्सी की तरफ जाने के बारे में बताया.

हत्यारे बेटे से पूछताछ के बाद हुए खुलासे
थाना नीलगंगा की टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी दानिश एवं सोहराब के संबंध में मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई. जिस पर आज आरोपियों के झोंकर, मक्सी जिला शाजापुर के पास पसलाबद डैम के पास होने की जानकारी प्राप्त हुई.  पुलिस टीम द्वारा आरोपी दानिश व सोहराब को घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार सहित अभिरक्षा में लिया गया. आरोपियों से मृतक गुडड् उर्फ कलीम की हत्या का प्रयास और हत्या कारित करने में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में पूछताछ जारी है.

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
आरोपीगण से पूछताछ के बाद अन्य अभियुक्तगण नासिर लाला, जफर उर्फ मोनू और अकरम खान द्वारा पूर्व से हत्या के षडयंत्र में शामिल होने, फरार आरोपियों को संश्रय दिये जाने एवं फरारी काटने में सहयोग देने के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर उपरोक्त को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अन्य आरोपी समीर पिता शहाबुद्दीन द्वारा निवासी झोंकर मक्सी द्वारा भी संश्रय देने व फरारी में सहयोग देने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तलाश जारी है.

चार आरोपी खा रहे हैं जेल की हवा
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रकरण में घटना वाले दिन पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गुड्डू उर्फ कलीम की षड्यंत्र पूर्वक हत्या करने वाले आरोपियों ने उसकी पत्नी निलोफर, बड़ा लड़का आसिफ उर्फ मिन्टु, दोस्त जावेद और अभिषेक खान उर्फ इमरान की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है. अभी फरार आरोपी की तलाश जारी है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget