एक्सप्लोरर

इंदौर में डेंगू का प्रकोप, 21 नए मामले सामने आये, मलेरिया और एमपॉक्स का भी जान लें अपडेट

MP News: स्वास्थ्य विभाग ने एमपॉक्स (Monkeypox) के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है. लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गयी है. इंदौर में डेंगू और मलेरिया का भी अपडेट आया है.

Malaria Dengue Case in Indore: वेक्टर जनित बीमारियां मध्य प्रदेश के इंदौर में पैर पसार रही हैं. मंगलवार को दो दिनों में डेंगू के 21 नए मरीजों की पहचान हुई है. इसी साथ अब तक कुल मामलों की संख्या 251 हो गई. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि 21 नए मरीजों में से 14 मरीज पुरुष और सात महिलाएं हैं. दो मरीजों की उम्र 14 साल से कम है. राहत की बात है कि मलेरिया का नया मामला सामने नहीं आया है.

डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि जहां तक डेंगू के कुल मामलों की बात है, तो 151 पुरुष और 100 महिलाएं बीमारी से पीड़ित हैं और इनमें से 24 बच्चे हैं. आने वाले दिनों में डेंगू के और मामले बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपते हैं. उन्होंने कहा कि शहर में 18 सक्रिय मामले हैं. सभी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है. डॉ. पटेल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 14 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के रूप में डिफाइन किया था.

एमपॉक्स के प्रति रहें सतर्क-स्वास्थ्य विभाग

राहत की बात है कि मध्य प्रदेश में एमपॉक्स के मामले नहीं मिले हैं. लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दे रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि मंकीपॉक्स औऱ चेचक का लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं. बीएस सैत्या के मुताबिक एमपॉक्स की बीमारी कम गंभीर और कम संक्रामक है. उन्होंने कहा, "इन्क्यूबेशन टाइम आमतौर पर 7 से 14 दिनों तक होता है. इस दौरान संक्रमित व्यक्ति आमतौर पर संक्रामक नहीं होता है. वायरस दाने दिखने से एक दो दिन पहले तक फैल सकता है." स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मंकीपॉक्स के लक्षणों को पहचानने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-

श्योपुर में बनेगा माता शबरी का मंदिर, सीएम ने सड़क से लेकर स्कूल तक लगा दी सौगातों की झड़ी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget