एक्सप्लोरर

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री प्लेन में थे सवार 

IndiGo Flight Emergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट 6E 813 की इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी की पायलेट को जानकारी मिली थी.

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E813 की सोमवार (21 जुलाई) को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे. लैंडिग गियर में तकनीकी खराबी की पायलट को जानकारी मिली थी. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की ये दो दिनों में दूसरी घटना है.

रविवार को भी हुई थी इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले रविवार (20 जुलाई) को हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग से पहले हवा में 40 मिनट से ज्यादा देर तक घूमती रही. हवा में ही विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसे तिरुपति में आपात स्थिति में उतारना पड़ा. विमान में बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए.

पिछले हफ्ते इंडिगो विमान के इंजन में आई थी खराबी

पिछले हफ्ते नई दिल्ली-गोवा इंडिगो विमान को मुंबई में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था क्योंकि प्लेन के इंजन में कुछ दिक्कत आ गई थी. 6E6271 को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा था. 

यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस

रविवार को हैदराबाद जा रहे विमान में आई खराबी और इमजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस हो गई. एक यात्री ने बताया कि उनसे कहा गया कि प्लेन की एसी काम नही कर रही थी. यात्रियों ने कहा कि विमान रद्द हो जाने की वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.  

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहे एयर इंडिया के प्लेन के क्रैश होने के बाद कई विमानों में तकनीकी खराबी की बात सामने आने लगी हैं. एयर इंडिया का विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787 उड़ान भड़ने के चंद सेकेंड के बाद ही क्रैश हो गया और इस हादसे में 240 लोगों की जान चली गई थी. एक व्यक्ति इस हादसे में सही सलामत बच गया. इस हादसे के बाद से ही विमानों की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget