एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली में हुड़दंग पड़ सकता है महंगा, इंदौर पुलिस ने कसी कमर- शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं

Indore Drunk Driving: इंदौर में होली के मौके पर किसी भी तरह की लापरवाही या कानून के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी.

Madhya Pradesh Holi 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने होली त्योहार के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. इंदौर की सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाना आपको महंगा पड़ सकता है. होली के मौके पर पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है. इसके लिए पुलिस ब्रेथ एनालाइजर और बॉडी वार्म मशीन लेकर चल रही है. हर आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि किसी तरह की कोई लॉ एंड ऑर्डर ख़राब करने की स्थिति ना बने.

पुलिस महकमे में इस बार पहले से ज्यादा तैयारी की गई है और दिन के अलावा रात में भी गहन चेकिंग की जाएगी. दरअसल, इंदौर की आबादी 30 लाख के आसपास है. ऐसे में इंदौर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए सर दर्द की तरह है, लेकिन फिर भी इंदौर पुलिस ने हजारों जवानों को सड़कों पर उतारते हुए उनकी तैनाती कर दी है.

इंदौर में होली पर हुड़दंग पड़ सकता है महंगा

इंदौर में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर या कानून के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. पुलिस अफसरों ने इस बारे में पहले ही चेतावनी दे दी है. पुलिस डिप्टी कमिश्नर, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी ने यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली त्योहार पर बेहतर व्यवस्था करें. माइक अनाउंसमेंट सिस्टम से व्यवस्थित पार्किंग और नियमों के पालन करवाने के निर्देश दिए हैं.

शराब पीकर ड्राइविंग करने पर कड़ी कार्रवाई

इंदौर की सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ब्रेथ इनालाइजर का इस्तेमाल कर चेकिंग की जाएगी. अगर कोई शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करने की जाएगी. शराब पीकर ड्राइविंग करना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय है. इसमें संबंधित वाहन न केवल जब्त होता है, बल्कि कोर्ट में चालान भी प्रस्तुत किया जाता है, जहां कम से कम जुर्माना 10,000 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

ब्लैक मनी को रोकने सतर्क हुआ आयकर विभाग, मध्य प्रदेश में तैनात किए गए 200 अधिकारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget