एक्सप्लोरर

Republic Day: 'अंबेडकर को कष्ट देने वाले पहले मांगें माफी', CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना

India Republic Day: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू को लोकतंत्र का पवित्र मंदिर बताया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तीर्थ स्थान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर है.

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे. उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की. उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का अहसास कराता है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि महू, जो पंच तीर्थों में से एक है, बाबा साहेब की जन्मस्थली है और इसलिए यह एक पवित्र स्थल है. यह सिर्फ तीर्थ स्थान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर है जिसका महत्व तिथियों से जुड़ा है. यदि आप यहां आना चाहते हैं, तो सही तिथि पर आना चाहिए. उन्होंने ने राहुल, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की महू यात्रा के संदर्भ में कटाक्ष किया. महू से कांग्रेस 27 जनवरी को जय बापू, जय भीम रैली की शुरुआत करने जा रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा, "बाबा साहेब के नाम पर कांग्रेसी जमकर राजनीति कर रहे हैं. ऐसे लोगों ने अंबेडकर के जीवनकाल में सबसे अधिक कष्ट पहुंचाए. बाबा साहेब को चुनाव लड़ने से रोका गया. उनका अपमान किया गया. अब वही लोग यहां राजनीतिक लाभ के लिए आ रहे हैं. सबसे पहले उन्हें अंबेडकर के साथ हुए अन्याय को याद कर माफी मांगनी चाहिए." 

'धारा 370 हटाकर अंबेडकर के विचारों का सम्मान'

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए धारा 370 का उल्लेख किया. मुख्यमंत्री ने कहा, "बाबा साहेब ने 1950 में संविधान लागू करते वक्त धारा 370 के खिलाफ अपनी असहमति जताई थी. उन्होंने इसे संविधान में जोड़ने का विरोध किया था. क्योंकि इससे हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित होने का खतरा था. मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर अंबेडकर के विचारों को सम्मान दिया है." 

महू को लोकतंत्र का पवित्र मंदिर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता भगवान के समान है. उन्होंने कहा कि यहां की जनता सही-गलत को पहचानती है. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं यहां अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र में उनके योगदान को याद करने आया हूं. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस महान व्यक्ति के जन्मस्थल पर आकर उन्हें नमन कर सकते हैं." 

ये भी पढ़ें-

'नेहरू का संविधान जला दिया गया हम तो केवल...', कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बयान से हलचल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें

वीडियोज

India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget