एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के ASI सर्वे की रिपोर्ट पर मंत्री प्रह्लाद पटेल की प्रतिक्रिया, कहा- 'राम जन्मभूमि का रास्ता भी...'

Gyanvapi ASI Survey Report: ज्ञानवापी मस्जिद की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) की रिपोर्ट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi) की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे रिपोर्ट की कॉपी हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष को दी गई है. इस सर्वे रिपोर्ट में तहखानों से सनातन धर्म से जुड़े सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में ज्ञानवापी मामले में चल रहे अटकलों के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) की रिपोर्ट पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने अपना बयान दिया है. 

प्रह्लाद सिंह पटेल ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि 'ASI देश की वह संस्था है जिसकी प्रतिष्ठा देश के बाहर भी है. अगर कही पुरातत्व से संबधित या रिसर्च की जरूरत पड़ती है, तो हमारे रिटायर्ड अफसरों को विदेशों में बुलाया जाता है. इसलिए मुझे लगता है कि ASI की रिपोर्ट के अपने मायने हैं. साथ ही न्यायालय ने जो रास्ता तय किया है, उस पर बिना किसी टिप्पणी के हमें विश्वास करना चाहिए. राम जन्मभूमि का रास्ता भी उसी आधार पर निकला था, तो अभी अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा.'

एएसआई सर्वे रिपोर्ट में क्या मिला?

बता दें एएसआई सर्वे रिपोर्ट की कॉपी 839 पन्ने की है, ASI सर्वे ज्ञानवापी में 92 दिनों तक चला था. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सर्वे रिपोर्ट में स्वस्तिक के निशान, नाग देवता के निशान, कमल पुष्प के निशान, घंटी के निशान, ओम लिखा हुआ निशान, टूटी हुई विखंडित हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां भारी संख्या में मिली हैं. इसके साथ ही मंदिर के टूटे हुए खंभों के अवशेष मिले हैं. वहीं GPRS द्वारा जो सर्वे हुआ है उसमें विखंडित शिवलिंग मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget