एक्सप्लोरर

ग्वालियर में कारोबारी के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण, मां की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छीना

Kidnapping Case: ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बाइक सवार बदमाश मां के हाथ से छीनकर मासूम बेटे को उठा ले गए. दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार की सुबह मां के सामने छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया. बच्चा स्कूल बस के इंतजार में खड़ा था. दो बदमाशों ने कथित तौर पर मां की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बच्चे को अगवा कर लिया. अपह्रत बच्चा व्यापारी का बेटा है. ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो लोग मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया.

मिर्च पाउडर डालकर बदमाश बच्चे को मोटरसाइकिल पर लेकर चले गए. बच्चे के पिता चीनी व्यापारी हैं.’’ पुलिस को मुरार इलाके से सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर घटना की सूचना मिली. दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अगवा बच्चे की बरामदगी के लए टीम का गठन किया है.

मां के सामने बच्चे का अपहरण

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने अगवा बच्चे की जानकारी देने वाले को  30 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि अपहृत बच्चा कारोबारी राहुल गुप्ता का बेटा है. राहुल गुप्ता मुरार इलाके के सी पी कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं. पुलिस ने बताया कि गुप्ता की पत्नी हमेशा की तरह बेटे को स्कूल के लिए छोड़ने गई थी. दोनों बस के आने का इंतजार कर रहे थे. दो बदमाश मां की आखों के सामने बच्चे को छीन कर ले गए.

वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

अरविंद सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत रिकार्ड हो गई है. घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पूछने पर बच्चे के पिता राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं चीनी का थोक व्यापारी हूं. अपहरण की घटना के बाद किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया. हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही पता है कि घटना के पीछे कौन है.’’ इस बीच, मुरार के व्यापारियों और दुकानदारों ने अपहरण की घटना की निंदा करते हुए व्यापारिक इकाइयां बंद रखीं. 

ये भी पढ़ें-

Simhastha 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का विरोध, लोगों ने मकान पर पोस्टर लगाकर जताई नाराजगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget