एक्सप्लोरर

Watch: नशेड़ी युवक ने जमकर मचाया उत्पात, तीसरी मंजिल से लटकते हुए चढ़ा पेड़ पर, वीडियो वायरल

Indore Viral Video: वहां रहने वाले लोगों के द्वारा काफी समझाकर युवक को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन वो युवक नहीं माना. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा गया.

MP News: इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया. पहले वह एक बिल्डिंग पर लटक गया और उसके बाद फिर युवक पेड़ पर चढ़ गया. पुलिस ने सूचना के बाद क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा. दरअसल शनिवार शाम इंदौर के मनोरमा गंज में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक मोगली की तरह ऊंची इमारत के तीसरी मंजिल से झूलता लटकता दिखाई दिया. 

राहगीरों ने जैसे ही युवक को देखा तो उसे देख वीडियो बनाते दिखाई दिए. वहां रहने वाले लोगों के द्वारा काफी समझाकर युवक को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन वो युवक नहीं माना. इसके बाद रहवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देख युवक बिल्डिंग से लटकते हुए पास के पेड़ पर चढ़कर झूलने लगा. पुलिस के लाख समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा. वहीं लगभग एक घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को निगम की क्रेन की मदद लेकर सिरफिरे युवक को पेड़ से नीचे उतारने में सफलता मिली.

क्रेन की मदद नीचे उतारा गया

वहां रहने वाले जीतू यादव का कहना था कि युवक काफी देर पहले बिल्डिंग पर चढ़ा और उसके बाद पेड़ पर चढ़ गया. जब रहवासियों ने उसे नीचे उतरने का कहा तो युवक इंग्लिश में बात करने लगा. इसके बाद वहां खड़े लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. जब युवक काफी देर तक समझाइश के बाद भी नहीं माना, तो फिर पुलिस को सूचना दी गई जिसने काफी देर बाद उसे सिरफिरे को नीचे उतारा.

वहीं मौके पर पहुंचे पलासिया थाने के सब निरीक्षक राकेश जाट ने बताया क युवक को काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पेड़ से नीचे उतारा गया. उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ करने के लिए थाने लेकर पहुंच रहे हैं. फिलहाल युवक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है. युवक से पूछताछ कर पेड़ पर चढ़ने के असल कारणों का पता लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा की कथाएं सबसे ज्यादा डिमांड में, चुनाव से पहले नेताओं में मची कथा कराने की होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget