एक्सप्लोरर

जबलपुर जेल के अंदर हो रही थी गांजा की सप्लाई, जूते में ड्रग्स ले जाते मिले गार्ड, FIR दर्ज

Ganja Supply in Jabalpur Jail: जेल गेट पर जांच के दौरान जेल प्रहरी मुकेश फुन्डे के पास से गांजा की पुड़िया, 7 पुड़िया तंबाकू, सिगरेट के पैकेट व गुटखा मिला था.

Drug Supply in Jabalpur Jail: मध्य प्रदेश की जबलपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर गांजा पकड़ा गया है. एक जेल प्रहरी जूते की सोल में गांजा की पुड़िया छिपाकर ले जा रहा था. इस मामले में सिविल लाइन थाने में जेल प्रहरी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी है. 

अब जेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है. वही, एक अन्य जेल प्रहरी को जूता-मोजा में तम्बाकू और सिगरेट ले जाते पकड़ा गया.

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल के अधीक्षक अखिलेश तोमर के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि जेल प्रहरी राजेश गुर्जुर और राजेंद्र राठौर द्वारा जेल के भीतर गांजा और तंबाकू की सप्लाई की जा रही है. शनिवार (22 जून) को दोनों की रात 10.00 बजे से 2.00 बजे तक ड्यूटी है और इस दौरान आपत्तिजनक सामान की सप्लाई करेंगे.

इस सूचना के बाद जैसे ही दोनों जेल प्रहरी जेल के मुख्य गेट पर पहुंचे, वहां पर उनके कपड़ों की तलाशी ली गई. जेल अधिकारियों द्वारा बारीकी से जांच करने पर राजेंद्र राठौर के जूते के सोल में छिपाकर रखी गई गांजा की पुड़िया मिली. वहीं, राजेश के मोजे में तंबाकू और सिगरेट बरामद की गई. जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने पर जेल प्रहरी राजेंद्र राठौर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए उसे निलंबित किया गया है. वहीं, राजेश गुर्जर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.

14 जून को भी पकड़े गए थे दो प्रहरी
बता दें कि इससे पूर्व 14 जून को भी नाइट ड्यूटी के दौरान दो जेल प्रहरी गांजा और तंबाकू जेल के अंदर ले जाते हुए पकड़े गये थे. जेल गेट पर जांच के दौरान जेल प्रहरी मुकेश फुन्डे के पास से गांजा की पुड़िया, 7 पुड़िया तंबाकू, सिगरेट के पैकेट व गुटखा मिला था.

इसके अलावा, एक अन्य प्रहरी सुशील खेमरिया के पास तंबाकू की 2 पुड़िया मिली थी. वे जेल के अंदर बंदियों के लिए प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहे थे. जेल प्रहरी मुकेश फुन्डे के खिलाफ सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. उनके पकड़े जाने के बाद जेल में सुरक्षा कड़ी कर जेल प्रहरियों पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: बारिश के बीच तीखे हुए टमाटर के तेवर, दाम पहुंचे 80 रुपये किलो, इस वजह से खराब हुई फसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget