एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह के बेटे को CM शिवराज पर आती है दया! बोले- 'BJP को ही नहीं उन पर भरोसा'

MP Election 2023: जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब CM शिवराज की पार्टी उन पर विश्वास नहीं करती, उन्हें सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं कर रही तो आप समझ सकते हैं जनता के बीच में शिवराज सिंह चौहान क्या छवि होगी.

Jaivardhan Singh on Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों और जुबानी हमले का दौर तेज हो गया है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है. जयवर्धन सिंह ने कहा कि उन्हें शिवराज सिंह चौहान पर 'दया' आती है. 

इसकी वजह बताते हुए जयवर्धन सिंह बोले, 'मुझे शिवराज सिंह चौहान पर दया आती है. जब उन्हीं की पार्टी उन पर विश्वास नहीं कर रही, जब बीजेपी ही उन्हें सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं कर रही है तो आप समझ सकते हैं जनता के बीच में शिवराज सिंह चौहान क्या छवि होगी.'

'कांग्रेस पूरी तरह से कमलनाथ के साथ'
वहीं, जयवर्धन सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस पूरी तरह से कमलनाथ के साथ है और उन्हें पूरी तरह विश्वास है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस जीतेगी और कमलनाथ की सरकार बनेगी. वहीं, दिग्विजय सिंह के टिकट न मिलने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बेटे जयवर्धन सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी टिकट की मांग ही नहीं की थी. यह कोई चर्चा का मुद्दा नहीं है. 

जयवर्धन सिंह और चाचा को मिला टिकट
जानकारी के लिए बता दें, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें दिग्विजय सिंह के परिवार को दो टिकट मिले हैं. बेटे जयवर्धन सिंह को कांग्रेस ने राघौवगढ़ से उतारा है तो वहीं भाई लक्ष्मण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट और गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. 

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग
आपको बता दें, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: शिवपुरी से चुनाव लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया तो कांग्रेस के इस कद्दावर से होगा मुकाबला, पार्टी ने बनाई अहम रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget