एक्सप्लोरर

Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर दिग्विजय सिंह बोले- '...एक और नेता हैं, उन्हें भी सम्मानित करना चाहिए'

Lal Krishan Advani Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक और नेता हैं, उनको भी भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए.

Bharat Ratna To Lal Krishan Advani: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से नवाजा जाएगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दो दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर उनके साथ तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी थी. इसके बाद से ही विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (MP) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. 

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखा, 'पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर नेक काम किया है बधाई. देर से ही सही पर दिया तो, अब एक और हैं जिन्होंने आरएसएस, बीजेपी के लिए और देश के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं. वे हैं, डॉ मुरली मनोहर जोशी. उनको भी भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए.'

पीएम मोदी ने किया था एलान
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं. "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने को अपने लिए बहुत ही भावुक क्षण बताते हुए एक्स पर अपने एक अन्य पोस्ट में कहा था कि "सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है. उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है. मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले."

ये भी पढ़ें- Vikram Vyapar Mela: CM मोहन यादव ने 'विक्रम व्यापार मेले' को लेकर किया बड़ा ऐलान, स्टेट GST सहित इसमें मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget